फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Raut slams Election Commission over slow voting pace in Maharashtra claims poll panel extended branch of BJP

Maharashtra: 'जहां एमवीए उम्मीदवारों को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, वहां मतदान धीमा रहा', राउत का ईसी पर तंज

Tue, 21 May 2024 01:43 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 21 May 2024 01:43 PM IST
सार

संजय राउत ने कहा कि ठाणे और कल्याण में मतदान प्रक्रिया गड़बड़ा गई। यहां से शिवसेना (यूबीटी) को ज्यादा वोट की उम्मीद थी। उन्होंने बताया कि मुंब्रा के कुछ मतदान केंद्रों में एक घंटे में महज 11 वोट ही डाले गए थे।

विज्ञापन
Raut slams Election Commission over slow voting pace in Maharashtra claims poll panel extended branch of BJP
संजय राउत - फोटो : एएनआई

विस्तार

पांचवें चरण के मतदान के एक दिन बाद ही शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव आयोग को भाजपा की विस्तारित शाखा बताया। राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान प्रक्रिया धीमी रही, जबकि महाविकास अघाड़ी दल (एमवीए) के उम्मीदवार अच्छे मतदान की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि जिन क्षेत्रों में भाजपा या उनके गठबंधन की पार्टियों के उम्मीदवारों को ज्यादा वोट की उम्मीद थी, वहां तेजी से मतदान हुआ। 
विज्ञापन


सोमवार को पांचवें चरण के मतदान में राज्य में 54.33 प्रतिशत ही मत पड़े। अंतिम आंकड़े बाद में जारी किए जाएंगे। मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर औसतन 52.27 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 55.38 प्रतिशत था।
विज्ञापन


संजय राउत ने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) और एमवीए के उम्मीदवार अच्छे मतदान की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वहां बहुत ही धीमी गति से मतदान हुआ। उन्होंने दावा किया, "चुनाव आयोग भाजपा की विस्तारित शाखा है।" उन्होंने आगे कहा कि ठाणे और कल्याण में मतदान प्रक्रिया गड़बड़ा गई। यहां से शिवसेना (यूबीटी) को ज्यादा वोट की उम्मीद थी। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने बताया कि मुंब्रा के कुछ मतदान केंद्रों में एक घंटे में महज 11 वोट ही डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय राउत ने आरोप लगाया कि मतदान प्रक्रिया में गड़बड़ी मतदाताओं को मतदान से रोकने के लिए थी। ईवीएम को न तो हैक नहीं किया जा सकता था और न ही पैसा वितरित किया जा सकता था। ऐसे में मतदान प्रक्रिया को धीमी कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed