{"_id":"6147ac9f8ebc3e7444392959","slug":"ration-card-related-services-now-available-at-common-services-centres","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: साझा सेवा केंद्रों पर मिलेंगी राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं, 23.64 करोड़ कार्डधारकों को होगा लाभ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुविधा: साझा सेवा केंद्रों पर मिलेंगी राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं, 23.64 करोड़ कार्डधारकों को होगा लाभ
Mon, 20 Sep 2021 03:04 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 20 Sep 2021 03:04 AM IST
सार
देश में 3.7 लाख सीएससी के जरिये राशन कार्ड सेवाओं के लिए खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग तथा सीएससी ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
राशन कार्ड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में 3.7 लाख से अधिक साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) में अब राशन कार्ड से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। इन सेवाओं में नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना, ब्योरे का अद्यतन करना और उसे आधार से जोड़ना शामिल है। इस कदम से देशभर के 23.64 करोड़ राशन कार्डधारकों को लाभ होगा।
विज्ञापन
उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय की अधीनस्थ विशेष इकाई सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लि. के साथ करार किया है।
विज्ञापन
इस करार का मकसद अर्द्ध शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राशन की आपूर्ति को सुसंगत करना और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करना है।