फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ration card beneficiaries will get five kilograms of gram free in fair price shops from December

अगले माह से राशन दुकानों में लाभार्थियों को मिलेगा पांच किलोग्राम चना मुफ्त

Thu, 26 Nov 2020 07:36 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 26 Nov 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
Ration card beneficiaries will get five kilograms of gram free in fair price shops from December
राशन की दुकान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

अंत्योदय अन्न योजना और प्रायोरिटी हाउसहोल्ड राशन कार्डधारकों को एक दिसंबर से राशन की दुकानों के माध्यम से पांच किलोग्राम चना मुफ्त में दिया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री गरीब गरीब कल्याण योजना के दूसरे चरण के तहत जुलाई से नवंबर तक अंत्योदय अन्न योजना और प्रायोरिटी हाउसहोल्ड कार्डधारकों को एक किलोग्राम चना देने की योजना की घोषणा की थी।

विज्ञापन



फ्री गेहूं/चावल वाली प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 30 नवंबर को हो जाएगी समाप्त
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अंतिम तारीख नजदीक आ रही है। कोरोना महामारी के दौर में मार्च माह में सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का ऐलान किया था। गरीब परिवारों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सरकार ने 80 करोड़ से अधिक राशनकार्ड धारकों को अप्रैल, मई और जून के लिए राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों के आधार पर प्रति व्यक्ति पांच किलो अनाज (गेहूं अथवा चावल) और प्रति परिवार एक किलो दाल मुफ्त देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह मुफ्त पांच किलो अनाज, राशन कार्ड पर मिलने वाले अनाज के मौजूदा कोटे के अतिरिक्त है। इसके बाद इस योजना (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना) का विस्तार दिवाली और छठ पूजा तक कर दिया गया यानी 30 नवंबर 2020 तक इस योजना का फायदा उठाया जा सकता है।

30 नवंबर तक देश के करीब 80 करोड़ गरीब लोगों को पांच किलो मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत अनाज के मौजूदा कोटे के अतिरिक्त प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं या चावल और प्रति परिवार एक किलो चना दाल मुफ्त मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed