फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ratan Tata, Olympian Lovlina Borgohain, 17 others to receive top Assam govt awards

असम: रतन टाटा, लवलीना सहित इन हस्तियों को मिलेगा नागरिक सम्मान, हिमंत बिस्वा सरकार का एलान

Sat, 04 Dec 2021 07:36 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी Published by: Amit Mandal Updated Sat, 04 Dec 2021 07:36 PM IST
सार

असम सौरव से सम्मानित होने वाले पांच व्यक्तियों में ओलंपियन पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन, कलाकार नील पवन बरुआ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य निदेशक लक्ष्मणन एस हैं। 
 

विज्ञापन
Ratan Tata, Olympian Lovlina Borgohain, 17 others to receive top Assam govt awards
हिमंत बिस्वा सरमा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि असम सरकार उद्योगपति और परोपकारी रतन टाटा और ओलंपियन लवलीना बोरगोहेन सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को नागरिक पुरस्कार देगी। जहां गुरुवार को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार असम बैभव के लिए टाटा के नाम की घोषणा की जा चुकी थी, वहीं सीएम सरमा ने गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन में असम सौरव और असम गौरव के लिए पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की।

विज्ञापन


असम दिवस पर दिए जाएंगे पुरस्कार
उन्होंने कहा कि पुरस्कारों के माध्यम से हम समाज में इन लोगों के योगदान को उनके काम के माध्यम से पहचानना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि असम में अहोम वंश की स्थापना करने वाले स्वर्गदेव चाओलुंग सुकफा के शासन की स्मृति में 2 दिसंबर को मनाए जाने वाले असम दिवस पर पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसने 600 वर्षों तक राज्य पर शासन किया था।
विज्ञापन


हिमंता ने कहा कि इस बार पुरस्कार 24 जनवरी 2022 को दिए जाएंगे। रतन टाटा को राज्य में कैंसर देखभाल सुविधाओं में उनके योगदान के लिए असम बैभव पुरस्कार के प्राप्तकर्ता के रूप में नामित किया गया है। असम सौरव से सम्मानित होने वाले पांच व्यक्तियों में ओलंपियन पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन, कलाकार नील पवन बरुआ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य निदेशक लक्ष्मणन एस हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर कमलेन्दु देब क्रोरी और डॉ. दीपक चंद जैन को भी क्रमशः शिक्षा और व्यवसाय प्रबंधन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए असम सौरव से सम्मानित किया जाएगा। असम गौरव के प्राप्तकर्ताओं में मुनींद्र नाथ नगाटे शामिल हैं, जो राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के प्रभारी रहे हैं। इसके अलावा डॉ. बसंत हजारिका, एएनएम नर्स नमिता कलिता और आशा कार्यकर्ता बोर्निता मोमिन महामारी की शुरुआत के बाद से वायरस के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed