Hindi News ›   India News ›   Ratan Tata, Cyrus Mistry meet PM Narendra Modi, separately

पीएम मोदी के दर पर पहुंचे रतन टाटा और साइरस मिस्त्री 

अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Sun, 30 Oct 2016 04:00 AM IST
विज्ञापन
Ratan Tata, Cyrus Mistry meet PM Narendra Modi, separately
टाटा संस के अध्यक्ष पद से साइरस मिस्त्री के हटाये जाने के बाद साइरस मिस्त्री और टाटा संस के अंतरिम अध्यक्ष रतन टाटा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अलग-अलग मुलाकात के लिए संपर्क किया है। मिस्त्री ने मुलाकात कर भी ली है। इससे पहले रतन टाटा ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिख कर स्थिति स्पष्ट की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी से जब मोदी की रतन टाटा से मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार किया। 


टाटा संस के प्रवक्ता से भी अमर उजाला ने इस बारे में जानने का प्रयास किया तो उन्होंने इस पर कुछ भी बोलने से मना किया। लेकिन बताया जाता है कि प्रधानमंत्री ने दीपावली की वजह से फिलहाल उन्हें वक्त देने से मना किया है। हो सकता है कि उनसे अगले सप्ताह मुलाकात हो जाए। हालांकि इसी सप्ताह मंगलवार को मिस्त्री की मोदी की मुलाकात होने की खबर है। उस दिन साइरस मिस्त्री शपूरजी पलोनजी के निजी जेट विमान से दिल्ली आए थे और उसी दिन वापस लौट गए थे। 


अमर उजाला ने बीते दिनों ही पाठकों को बताया था कि टाटा संस के प्रकरण पर सरकार की सतर्क निगाह है। इसकी पुष्टि केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने भी की थी। ऐसा होना भी लाजिमी है क्योंकि टाटा समूह देश के 6.5 लाख से भी अधिक लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार देता है जबकि अप्रत्यक्ष रूप से यह समूह एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को रोजी-रोटी देता है। यही नहीं, यह समूह सरकारी खजाने में भी साल में 40 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का राजस्व देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Independence day

अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर

Next Article

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

app Star

ऐड-लाइट अनुभव के लिए अमर उजाला
एप डाउनलोड करें

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
X
Jobs

सभी नौकरियों के बारे में जानने के लिए अभी डाउनलोड करें अमर उजाला ऐप

Download App Now

अपना शहर चुनें और लगातार ताजा
खबरों से जुडे रहें

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed

Reactions (0)

अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें