फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ratan tata and trai chief twitter account hacked

टाटा का ट्विटर अकाउंट हैक, शेयर की मोदी-अंबानी पर तंज कसती तस्वीरें

Sun, 11 Sep 2016 11:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
ratan tata and trai chief twitter account hacked
देश के जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा, दूरसंचार क्षेत्र नियामक संस्था ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया। शर्मा का खाता शनिवार को हैक हुआ जबकि रतन टाटा का खाता कल हैक हुआ था।
विज्ञापन


शनिवार को रतन टाटा के अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी और रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी पर कटाक्ष करती एक तस्वीर शेयर हुई थी। ट्विटर का कम इस्तेमाल करने वाले रतन टाटा ने कहा, 'मैं हैरान हूं मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था और मेरे नाम से गलत ट्वीट किए गए। आपत्तिजनक ट्वीट को डिलीट कर अकाउंट फिर से बना दिया है। इन ट्वीट की वजह से जो भी असुविधा हुई हो उसके लिए माफी चाहूंगा।'
विज्ञापन


टाटा ने ट्वीट करके खेद जताया है कि शनिवार उनका खाता हैक कर लिया गया और इस पर दुर्भावना के साथ गलत ट्वीट किए गए। अब इन नकली पोस्टों को हटा लिया गया है। इस असुविधा के लिए उन्हें खेद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह शर्मा के खाते से शनिवार को किए गए ट्वीट में अश्लील टिप्पणी के साथ एपल एपस्टोर का लिंक भी साझा किया गया। ट्राई के एक अधिकारी ने बताया कि ट्विटर को उनके खाते के हैक होने की जानकारी दे दी गई है और खराब पोस्टों को हटाया जा रहा है। शर्मा इस समय फिजी और ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed