फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ratan tata again show us his kind behavior towards employee visit pune to see ailing employee

रतन टाटा की दरियादिली, बीमार कर्मचारी को देखने पहुंचे पुणे

Tue, 05 Jan 2021 01:17 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 05 Jan 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
ratan tata again show us his kind behavior towards employee visit pune to see ailing employee
रतन टाटा - फोटो : ANI

रतन टाटा ने एक बार सबके सामने मानवता का एक उदाहरण पेश किया है। 83 साल के रतन टाटा एक उद्योगपति हैं और इसी के साथ वो मानवतावाद के लिए ज्यादा जाने जाते हैं। रतन टाटा अपने कर्मचारियों के काफी कल्याणकारी काम करते हैं। हाल ही में वो बीमार पूर्व कर्मचारी से मिलने मुंबई से पुणे पहुंचे।

विज्ञापन



अगर साल 2020 से कुछ सीखा है तो वो यह कि मानवता, लंबी दूरी में भी पुल बनाने का काम करने में मदद करती है और रतन टाटा एक ऐसा उदाहरण हैं, जिन्होंने मानवतावाद को लेकर नई-नई मिसाल पेश की हैं। रतन टाटा अपने दयालु पक्ष के लिए जाने जाते हैं और एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा काम किया है, जिससे सीख लेकर हम भी मानवता की सभ्यता को आगे ले जा सकते हैं।
विज्ञापन

 


हाल ही में रतन टाटा मुंबई से पुणे गए ताकि अपने बीमार पूर्व कर्मचारी की तबीयत का हालचाल पूछ सकें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के मुताबिक, 83 साल के रतन टाटा ने मुंबई से पुणे तक का सफर तय किया ताकि वो अपने पूर्व कर्मचारी से मिल सकें, जो पिछले दो साल से बीमार है।

इस निजी दौरे को किसी मीडिया की ओर से कवर नहीं किया गया। इससे पहले रतन टाटा कई बार अपने कर्मचारियों से मिलने पहुंचे हैं। उनमें से एक सबसे ज्यादा मार्मिक उदाहरण 26/11 के दिन का है। रतन टाटा 26/11 के हमले से प्रभावित हुए 80 कर्मचारियों के परिवार वालों से मिलने पहुंचे थे। रतन टाटा ने उन कर्मचारियों के बच्चों की पूरी पढ़ाई की जिम्मेदारी ली और परिवार को मेडिकल कवर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed