फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rashtriya swayamsevak sangh provincial pracharak meeting Know about action plan for the centenary year

RSS Meet: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रांत प्रचारक बैठक आज से, शताब्दी वर्ष की तय होगी कार्ययोजना

Fri, 04 Jul 2025 09:02 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 04 Jul 2025 09:02 AM IST
सार

बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का मार्गदर्शन होगा। सभी 46 प्रांतों के कार्यों की समीक्षा के साथ ही सुझावों और बदलावों पर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
rashtriya swayamsevak sangh provincial pracharak meeting Know about action plan for the centenary year
Mohan Bhagwat and Dattatreya Hosabale - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शुक्रवार से शुरू हो रही अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में इस साल विजया दशमी से शुरू हो रहे संघ के शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना का तानाबाना बुना जाएगा। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि शताब्दी वर्ष की शुरुआत संघ मुख्यालय नागपुर में होगा। इस दौरान 21 दिनों तक देशव्यापी गृह संपर्क अभियान के तहत स्वयंसेवक घर-घर जा कर संघ के उद्देश्यों की जानकारी देंगे। हर शाखा में विजया दशमी का आयोजन होगा। पूरे देश में जिला स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकों और राष्ट्र हिंदुत्व और सामाजिक विषयों पर नागरिक गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का मार्गदर्शन होगा। सभी 46 प्रांतों के कार्यों की समीक्षा के साथ ही सुझावों और बदलावों पर चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन


बैठक में अनुषांगिक संगठनों के संगठन मंत्रियों समेत 233 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। चूंकि इस बैठक का मुख्य विषय शताब्दी वर्ष है, इसलिए इससे जुड़े संभावित आयोजनों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस क्रम में खंड, बस्ती और मंडल स्तर पर हिंदू सम्मेलन होने हैं, ऐसे में इसकी भी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


संघ प्रमुख का विशेष संवाद
बैठक में संघ प्रमुख के एक साल के प्रवास योजना को भी मंजूरी दी जाएगी। शताब्दी वर्ष होने के कारण इस बार प्रवास की विशेष योजना बनाई जाएगी। खासतौर पर संघ प्रमुख दिल्ली, बंगलुरू, मुंबई और कोलकाता में सार्वजनिक रूप से विशेष संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाति जनगणना का समर्थन
आंबेकर ने सरकार के जाति जनगणना कराने के निर्णय का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि संघ ने पहले ही स्पष्ट किया था कि अगर इसका उदेश्य लोककल्याण के लिए है तो यह उचित है। हालांकि इस क्रम में सामाजिक सद्भाव बना रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed