{"_id":"573b988a4f1c1b6d75ac7100","slug":"rape-victim-said-arrested-accused-will-take-on-fire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप पीड़िता बोली, 'आरोपी को गिरफ्तार करो वरना आग लगा लूंगी'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गैंगरेप पीड़िता बोली, 'आरोपी को गिरफ्तार करो वरना आग लगा लूंगी'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 May 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी में गैंगरेप पीड़िता युवती जजी स्थित पुरानी पानी की टंकी पर पेट्रोल भरी बोतल लेकर चढ़ गई और गैंगरेप के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर आत्मदाह की धमकी दी।
युवती का आरोप है कि आरोपी उसे समझौते के लिए धमका रहे हैं और शिकायत के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उसे नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन वह नहीं मानी।
जजी में हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे जिला जज ने युवती को भरोसा देकर आत्मदाह से रोका। हालांकि नीचे उतरने के दौरान युवती ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। इससे हड़कंप मच गया और पुलिस ने आननफानन में युवती को काबू किया।
विज्ञापन
पेट्रोल डालने से युवती के शरीर में जलन होने लगी और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाल की तरफ से कोतवाली में युवती के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मंगलवार सुबह 9:15 बजे शहर की एक युवती जजी परिसर में स्थित पानी की पुरानी टंकी पर पेट्रोल भरी बोतल लेकर चढ़ गई और चिल्लाकर बोली, कि उसके साथ गैंगरेप करने वाले आरोपियों को यदि पुलिस ने नहीं पकड़ा तो वह पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लेगी।

युवती की तेज आवाज पर पड़ोस में हो रहे भवन के निर्माण में लगे मजदूरों सहित मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी एमपी सिंह, शहर कोतवाल एसपी उपाध्याय, महिला एसओ कमर सुल्ताना और तहसीलदार ने युवती की मान मनौव्वल की और कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन वह नहीं मानी।
सुबह करीब 9.54 मिनट पर जिला जज राजवीर सिंह और सीजेएम डा. दीनानाथ टंकी के पास पहुंचे। उन्होंने करीब 15 मिनट तक युवती से मोबाइल पर बात की और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। युवती नीचे उतरने को राजी हुई लेकिन सीढ़ियों से नीचे उतरते समय उसने बोतल में भरा पेट्रोल खुद पर डाल लिया।
इस पर बिना देरी किए महिला एसओ एक पुलिसकर्मी के साथ सीढ़ियों पर चढ़ गईं और पीड़िता को दबोच लिया। पुलिस ने उसे टंकी के नीचे भरे पानी से साफ किया। फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि गैंगरेप के आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर हैं।
गैंगरेप के मामले में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। पीड़िता पुलिस पर दबाव बनाकर गलत ढंग से रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बना रही है। युवती के खिलाफ धारा 309 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यह था मामला
युवती का आरोप है कि 2010 में जफर अली ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद 2012 में जफर अली, उसके पिता मुशर्रफ अली और उन्हीं के गांव के पूर्व प्रधान रईस अहमद पर अगवा कर गैंगरेप करने का मुकदमा दर्ज कराया था। तीनों आरोपी हाईकोर्ट से जमानत पर चल रहे हैं।
युवती का आरोप है कि आरोपी समझौता न न करने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे हैं। पेशी पर आनेजाने के दौरान उसे घेरने की कोशिश करते हैं। उसने मिश्राना चौकी पुलिस को तहरीर दी थी। नौ मई को पुलिस ने आरोपी पक्ष को चौकी पर बुलाया था। आरोपी पक्ष के लोग उससे पुलिस के सामने ही भिड़ गए और अभद्रता शुरू कर दी। कई बार शिकायतों के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह मंगलवार को टंकी पर चढ़ गई।