फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rape in BMC school, four boys locked girl in classroom, one raped her

Rape in Class Room: छात्रा को कक्षा में बंद कर किया दुष्कर्म, दो लड़के अंदर रहे तो बाकी देते रहे पहरा

Fri, 02 Dec 2022 09:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 02 Dec 2022 09:05 AM IST
सार

मुंबई के सरकारी स्कूल में स्कूली छात्रों द्वारा दुष्कर्म की यह चौंकाने वाली घटना सोमवार को हुई। घटना के वक्त अन्य विद्यार्थी व शिक्षक वार्षिक समरोह के लिए स्कूल सभागृह में थे, तब इस वारदात को अंजाम दिया गया। परिजनों को घटना का पता तब चला जब पीड़िता ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। 

विज्ञापन
rape in BMC school, four boys locked girl in classroom, one raped her
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुंबई में बीएमसी के एक स्कूल में दुष्कर्म की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 13-14 साल के चार लड़कों ने 13 साल की एक छात्रा को कक्षा में बंद कर दिया। इन चार छात्रों में से दो क्लास रूम के बाहर पहरा देते रहे जबकि अंदर एक ने दुष्कर्म किया और दूसरे ने छेड़छाड़।

विज्ञापन


मुंबई के सरकारी स्कूल में स्कूली छात्रों द्वारा दुष्कर्म की यह चौंकाने वाली घटना सोमवार को हुई। घटना के वक्त अन्य विद्यार्थी व शिक्षक वार्षिक समरोह के लिए स्कूल सभागृह में थे, तब इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना का पता तब चला जब पीड़िता ने मां को प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। मां ने दर्द का कारण पूछा तो उसने पूरी घटना बता दी।
विज्ञापन


पोस्को में केस दर्ज, दो लड़के गिरफ्तार
मामला उजागर होने के बाद नाबालिग छात्रा के परिजनों ने केस दर्ज कराया। मुंबई पुलिस ने पोक्सो व भादंवि के तहत दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज दो आरोपी लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। चूंकि आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें गिरफ्तारी के बाद मुंबई के डोंगरी इलाके में स्थित बाल अपराधी सुधार गृह में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चारों आरोपी व पीड़िता कक्षा आठवीं के विद्यार्थी
पुलिस के अनुसार चारों आरोपी लड़के और पीड़ित छात्रा मुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा संचालित इस स्कूल की कक्षा आठवीं के विद्यार्थी हैं। पीड़िता ने मां को बताया कि सोमवार को जब शिक्षक व विद्यार्थी सभागृह में थे तब दो सहपाठियों ने उसे कक्षा में बाहर से बंद कर दिया और दो ने दरवाजा लगा लिया।


इसके बाद एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे ने यौन शोषण करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की का चिकित्सा परीक्षण कराया जा रहा है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को जांच सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed