{"_id":"5bccf0f3bdec2267b36ab4de","slug":"rape-case-registered-against-former-cm-chandy-and-mp-kc-venugopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo: अब केरल के पूर्व सीएम चांडी और सांसद केसी वेणुगोपाल पर दुष्कर्म का केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#MeToo: अब केरल के पूर्व सीएम चांडी और सांसद केसी वेणुगोपाल पर दुष्कर्म का केस
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:15 AM IST
विज्ञापन
omman chandi
- फोटो : bbc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी और सांसद केसी वेणुगोपाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। दोनों नेताओं पर सोलर घोटाले की आरोपी सरिता एस. नायर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। केरल के पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने बताया कि नायर की शिकायत पर चांडी और वेणुगोपाल के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। जांच के लिए एसपी अब्दुल करीम की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई है।
नायर ने शिकायत में कहा कि चांडी ने 2012 में सीएम हाउस में उनके साथ दुष्कर्म किया, जबकि वेणुगोपाल पर तत्कालीन राज्यमंत्री एपी अनिल कुमार के निवास पर दुष्कर्म किया। पूर्व की यूडीएफ सरकार ने सौर घोटाले में जी. शिवराजन आयोग का गठन किया था, जिसने पिछले साल 9 नवंबर को 1,073 पेज की रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी।
रिपोर्ट में चांडी और उनके चार निजी स्टाफ पर नायर व बीजू राधाकृष्णन की मदद करने की बात कही गई थी।
रिपोर्ट में नायर के 19 जुलाई, 2013 को पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र का भी जिक्र था, जिसमें उन्होंने चांडी समेत कांग्रेस और यूडीएफ के नेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पूर्व मुख्यमंत्री चांडी ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि सीपीआईएम नीत एलडीएफ सरकार ने सबरीमाला मंदिर मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए मुझ पर ये केस दर्ज करवाए हैं।