फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Randeep Surjewala said, Pm modi is suffering from Rahul Gandhi phobia

PM मोदी के हमले पर रणदीप सुरजेवाला का पलटवार- उन्हें हो गया है 'राहुल फोबिया'

Mon, 04 Dec 2017 03:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Mon, 04 Dec 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
Randeep Surjewala said, Pm modi is suffering from Rahul Gandhi phobia
randeep surjewala

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राहुल गांधी फोबिया से गुजर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर पीएम तब क्यों चुप थे जब उनकी पार्टी के सीनियर लीडर ने सवाल खड़े किये थे।

विज्ञापन


पढ़ें: राहुल के 'हाथ' में कांग्रेस, दाखिल किया अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जहाँ चारों ओर नफरत झूठ, डर, जुमलाबाजी की राजनीति चरम पर है वहीं एक ओर सादगी, भाईचारा,ईमानदार राजनीति में करने वाला नेता भी हमारे पास है जो विकट परिस्थितियों के बाद भी न संयम खोता और न ही सभ्य भाषा। यही कांग्रेस और भाजपा में अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी इतना चिंता में क्यों हैं? उन्होंने पूनावाला पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी के शहजाद लव और शहजादा(अमित शाह) के बारे में पूरी दुनिया जानती है।  सुरजेवाला ने कहा कि क्या पीएम मोदी अपनी ही पार्टी के सीनियर लीडर यशवंत सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा और अरूण शौरी के सवालों के जवाब देंगे।

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी नहीं कुनबा है और हमें औरंगजेब शासन नहीं चाहिए। मोदी ने कांग्रेस के लिए कहा कि औरंगजेब राज आपको मुबारक हो, बादशाह को पता है औलाद को ही राज मिलेगा। 


कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि उन्होंने कहा था कि क्या मुगल शासन में चुनाव होते थे? जहांगीर के बाद शहाजहां आया, क्या कोई चुनाव हुआ था? शहाजहां के बाद सबको पता था कि औरंगजेब राजा बनेगा।

पढ़ें: सिद्धू बोले- राहुल बब्बर शेर, जानिए इन 7 दिग्गजों ने राहुल के नामांकन पर क्या कहा?

मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे लोग बीजेपी के बारे में मुसलमानों के बीच अफवाह फैलाते हैं कि बीजेपी यह कर रही है, वह कर रही है, लेकिन गुजरात के लोग इतने सीधे नहीं हैं कि उनकी बातों में आ जाएं। पीएम आगे बोले कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं, लेकिन अब सब देख पा रहे हैं कि वह क्या कर रही है और मुस्लिम भी उनका असली चेहरा जान चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed