फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramnath Kovid said that One nation one election in national interest nothing to do with any party

One Nation One Election: 'एक साथ चुनाव राष्ट्रहित में, किसी दल से लेना-देना नहीं', रामनाथ कोविंद ने कही यह बात

Tue, 21 Nov 2023 04:04 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 21 Nov 2023 04:04 PM IST
सार

एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर तमाम चर्चाएं चल रही है। गठित समिति के अध्यक्ष और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसको लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, एक साथ चुनाव राष्ट्रहित में है, राजस्व बचत के लिए यह फायदेमंद है। 

विज्ञापन
Ramnath Kovid said that One nation one election in national interest nothing to do with any party
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा, एक साथ देशभर में चुनाव राष्ट्रहित में है। इसका किसी पार्टी से कोई संबंध नहीं है। बता दें पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक राष्ट्र-एक चुनाव की संभावनाओं को ढूंढने के लिए एक आठ सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन


कोविंद बोले, राष्ट्र के लिए फायदेमंद
इस मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा, पूरे देश में एक साथ चुनाव कराना राष्ट्र के फायदेमंद में होगा। इससे बचे राजस्व को अन्य विकास कार्यों में इस्तेमाल किया जा सकता है। मैं इस मुद्दे पर सभी दलों से अनुरोध करता हूं क्योंकि यह राष्ट्रहित के लिए है। इस मुद्दे का किसी पार्टी से लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन


कोविंद ने कहा- कई संस्थान इसके पक्ष में हैं
संसदीय समिति, चुनाव आयोग, नीति आयोग और अन्य समिति के विचारों पर बात करते हुए पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, सभी संस्थान मानते हैं कि देश में एक राष्ट्र-एक चुनाव को फिर से पुनर्जीवित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, केंद्र ने इस मुद्दे के लिए एक समिति गठित की है। जिसका मुझे अध्यक्ष बनाया गया है। हम लोगों के साथ मिलकर इस मुद्दे पर काम कर रहे हैं, जिसके बाद केंद्र को सुझाव दिया जाएगा। एक राष्ट्र-एक चुनाव को कैसे लागू किया जाए इसके लिए हमने सभी राष्ट्रीय दलों से सुझाव मांगे हैं। हम सभी दलों से इस मुद्दे पर सहयोग की उम्मीद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविंद बोले, किसी विशेष दल को इसका लाभ नहीं
उन्होंने कहा, कुछ लोगों को लगता है कि इस मुद्दे से विशेष राजनीतिक दल को लाभ होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। केंद्र में कौन सा दल सत्ता में आता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। जो भी आएगा उसे ही लाभ होगा, यदि यह लागू होता है। साफतौर पर इससे राजस्व की बचत भी होगी, जिसका इस्तेमाल अन्य योजनाओं में किया जाएगा। सितंबर माह में गठित समिति की पहली बैठक हुई थी, जिसमें रूपरेखा तैयार की गई और राष्ट्रीय दलों से सुझाव भी मांगे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed