फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramkrishna Mission President Swami Smarananand passes away age 94 PM Modi and Mamata Banerjee express grief

Ramkrishna Mission: रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद का 94 साल की आयु में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

Tue, 26 Mar 2024 11:58 PM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 26 Mar 2024 11:58 PM IST
सार

पीएम मोदी ने स्वामी के निधन पर शोक जताया। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता आगे की पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।

विज्ञापन
Ramkrishna Mission President Swami Smarananand passes away age 94 PM Modi and Mamata Banerjee express grief
स्वामी स्मरणानंद के साथ पीएम मोदी। - फोटो : Twitter

विस्तार

रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष स्वामी स्मरणानंद अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार रात उनका निधन हो गया। वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण 95 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आरके मिशन ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है।  

विज्ञापन

आरके मिशन ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा कि रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष श्रीमत स्वामी स्मरणानंदजी महाराज ने आज रात सवा आठ बजे महासमाधि ले ली है। बयान के अनुसार, उन्हें 29 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में सांस की बीमारी के कारण उन्हें तीन मार्च को वेंटिलेटर पर रखा गया। 

विज्ञापन

पीएम मोदी ने पूछा था हालचाल
पीएम मोदी ने स्वामी के निधन पर शोक जताया। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने अनगिनत दिलों और दिमागों पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनकी करुणा और बुद्धिमत्ता आगे की पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। पीएम ने आगे कहा कि वर्षों से मेरा उनके साथ बहुत करीबी रिश्ता रहा है। मुझे 2020 में बेलूर मठ की अपनी यात्रा याद है, जब मैंने उनसे बातचीत की थी। कुछ हफ्ते पहले कोलकाता में भी मैंने अस्पताल का दौरा किया था और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल सीएम-नेता प्रतिपक्ष ने भी किया ट्वीट 
पीएम के साथ-साथ मुख्यमंत्री बनर्जी ने अपने संदेश में साथी भिक्षुओं, अनुुयायियों और भक्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बनर्जी ने कहा कि स्मरणानंदजी महाराज के आज रात निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। महान भिक्षु ने अपने जीवनकाल में रामकृष्णवादियों की विश्व व्यवस्था को आध्यात्मिक नेतृत्व प्रदान किया। वे विश्व भर में लाखों भक्तों के लिए सांत्वना का स्रोत बने हुए हैं। मैं उनके सभी साथी भिक्षुओं, अनुयायियों और भक्तों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मेरा विचार और मेरी प्रार्थनाएं रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन से जुड़े अनगिनत लोगों के साथ हैं। 

2017 में अध्यक्ष का पदभार संभाला
बता दें, रामकृष्ण मठ और मिशन के पूर्व अध्यक्ष स्वामी आत्मस्थानंद महाराज के निधन के बाद स्वामी स्मरणानंद महाराज ने जुलाई, 2017 में रामकृष्ण मठ और मिशन के 16वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। पिछले छह माह से वह वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed