{"_id":"576daf0f4f1c1bc525b49d20","slug":"rameshwar-wrestling-contest-to-aamir-in-dangal-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दंगल’ में आमिर से कुश्ती लड़ेगा यूपी का पहलवान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
‘दंगल’ में आमिर से कुश्ती लड़ेगा यूपी का पहलवान
राकेश वार्ष्णेय/ सिकंदराराऊ
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:08 AM IST
विज्ञापन
मल्ल विद्या में क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले अगसौली निवासी रामेश्वर पहलवान अब फिल्मी दुनिया में भी ताल ठोक रहे हैं। उन्हें सिने अभिनेता आमिर खान की आने वाली फिल्म दंगल में अभिनय करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
वह इस फिल्म में पहलवान का ही किरदान निभा रहे हैं और आमिर खान के साथ कुश्ती लड़ते नजर आएंगे। रामेश्वर की इस उपलब्धि पर उनका गांव और क्षेत्र फख्र महसूस कर कर रहा है।
विज्ञापन
कासगंज मार्ग स्थित गांव अगसौली निवासी पहलवान रामेश्वर इन-दिनों हरियाणा और पंजाब में फिल्म दंगल की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्हें फिल्म में आमिर खान के साथ मूछों वाले गामा पहलवान के रूप कुश्ती लड़ते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
पांच भाइयों वाले परिवार के रामेश्वर पहलवान को बचपन से ही कुश्ती लड़ने का शौक रहा है। भाइयों और पिता की प्रेरणा से रामेश्वर ने अखाड़े में काफी समय बिताया और हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज मेले से लेकर दूर-दराज तक अनेक कुश्तियां लड़ीं और जीतीं।
सबसे पहले रामेश्वर को सलमान खान की फिल्म सुल्तान में डमी पहलवान के रूप में लड़ने का अवसर मिल गया। वह जल्द ही सलमान की फिल्म में भी दिखाई देंगे। फिल्मों में जाने की प्रेरणारामेश्वर को लाड़पुर के शैलू पहलवान ने दी और मौका भी दिलवाया।
स्वभाव से शर्मीलेरामेश्वर आजकल आमिर खान के साथ हरियाणा, पंजाब के झज्जर लुलियाना, रोनी और खन्ना में शूटिंग में व्यस्त हैं। फोन पररामेश्वर ने बताया कि ज्यादा जानकारी देने पर फिल्म यूनिट का प्रतिबंध है।
फिल्म में वह गामा पहलवान के रूप में आमिर खान से कुश्ती लड़ते नजर आएंगे। उनका सबसे छोटा भाई अनुज कुमार आजकल दिल्ली में क्रिकेट खेलने में व्यस्त है वह देश की अंडर 14 टीम का सदस्य रहा है। पिता भूरे सिंह यादव गांव में रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। पत्नी रागिनी दो बच्चों को संभालती है।