फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramesh seeks clarity from govt on genetic profiling of 'captive elephants' while transporting

Congress: कांग्रेस ने बंदी हाथियों की जीन प्रोफाइलिंग पर उठाए सवाल, सरकार से अधिसूचना पर मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 23 Aug 2024 04:40 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 23 Aug 2024 04:40 PM IST
सार

Congress: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पूछा कि वन एवं पर्यावरण मंत्रालय हर हाथी की जीन प्रोफाइल कैसे बना रहा है और यह डाटा कौन तैयार कर रहा है और किसके पास रखा जा रहा है। उन्होंने केंद्र से राज्यों को हाल ही में जारी एक अधिसूचना पर स्पष्टीकरण मांगा है। 

विज्ञापन
Ramesh seeks clarity from govt on genetic profiling of 'captive elephants' while transporting
जयराम रमेश - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुकवार को पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से हाल ही में राज्यों को भेजी गई अधिसूचना पर स्पष्टता की मांग की। इस अधिसूचना में बंदी हाथियों के परिवहन के नियमों का जिक्र है। रमेश ने पूछा कि मंत्रालय हर हाथी की जीन प्रोफाइल कैसे बना रहा है और यह डाटा कौन तैयार कर रहा है और किसके पास रखा जा रहा है। 

विज्ञापन


यादव को लिखे पत्र में रमेश ने कहा कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 20 अगस्त को हाथी रेंज वाले राज्यों को बंदी हाथी (स्थानांतरण या परिवहन) नियम, 2024 की याद दिलाई। पूर्व पर्यावरण मंत्री पत्र में विशेष रूप से धारा (7) की शर्तों और उपधारा (3) पर फोकस किया, जो यह अनिवार्य करता है कि किसी भी हाथी का स्थानांतरण करने से पहले उसकी जीन प्रोफाइल को पर्यावरण मंत्रालय के इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग एप्लिकेशन में दर्ज करना जरूरी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह शर्त चार मुद्दे उठाती है, जिन पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टता की जरूरत है। रमेश ने पूछा कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय प्रत्येक हाथी की जीन प्रोफाइल कैसे बना रहा है। यह डाटा कौन तैयार कर रहा है और इसको कौन प्रबंधित कर रहा है? मंत्रालय बंदी और जंगली हाथियों की सुरक्षा के लिए इस जीन डाटा का किस तरह से इस्तेमाल कर रहा है? उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हमारे पास जरूरी अनुक्रमण सुविधाओं के साथ प्रयोगशाला का ढांचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed