{"_id":"5c7f1036bdec22143439b7e6","slug":"ramesh-chand-nominated-for-agricultural-organization-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीति आयोग सदस्य रमेश चंद संरा कृषि संगठन प्रमुख के लिए नामित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नीति आयोग सदस्य रमेश चंद संरा कृषि संगठन प्रमुख के लिए नामित
Wed, 06 Mar 2019 05:41 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 06 Mar 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
भारत ने नीति आयोग के सदस्य और कृषि अर्थशास्त्री रमेश चंद को संयुक्त राष्ट्र इकाई खाद्य एवं कृषि संगठन की अगुवाई के लिए नामित किया है। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने बयान जारी कर कहा कि एफएओ सदस्य देशों की ओर से महानिदेशक पद के लिए पांच उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। बता दें कि एफएओ सम्मेलन के 22-29 जून, 2019 के बीच रोम में होने वाले 41वें सत्र में एजेंसी के शीर्ष पद के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
एफएओ के नए महानिदेशक का कार्यकाल चार साल का होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 28 फरवरी थी। अंतिम तिथि तक भारत के अलावा कैमरून, चीन, फ्रांस और जॉर्जिया की सरकारों ने अपने उम्मीदवारों को नामित किया है।
विज्ञापन