फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ramesh Bais takes over as Maharashtra Governor

Governors: झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को मिले नए राज्यपाल, पद की ली शपथ

Sat, 18 Feb 2023 10:20 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 18 Feb 2023 10:20 PM IST
सार

रमेश बैस ने शनिवार को भगत सिंह कोश्यारी की जगह महाराष्ट्र के 20वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बैस को बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस एस वी गंगापुरवाला ने यहां राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
Ramesh Bais takes over as Maharashtra Governor
Eknath Shinde, Ramesh Bais, Chief Justice S V Gangapurwala - फोटो : ANI

विस्तार

रमेश बैस ने शनिवार को भगत सिंह कोश्यारी की जगह महाराष्ट्र के 20वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बैस को बॉम्बे हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस एस वी गंगापुरवाला ने यहां राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बैस ने मराठी में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद थे। सितंबर 2019 से महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्य करने वाले कोश्यारी ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था। शपथ लेने के बाद महाराष्ट्र के नए राज्यपाल बैस ने आज मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर का भी दौरा किया और पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन

 

2019 में बने थे महाराष्ट्र के राज्यपाल
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सी रविशंकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें यहां का नया राज्यपाल बनाया गया था।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

2001 में सीएम बने थे कोश्यारी
कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले स्थित चेताबागड़ गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रराम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा में पूरी की और उसके बाद उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से अंग्रेज साहित्य में आचार्य की उपाधि प्राप्त की। नवंबर 2000 में उत्तराखंड को देश का 27 वां राज्य बनाया गया। उस समय पहले मुख्यमंत्री रहे नित्यानंद स्वामी की सरकार में कोश्यारी को ऊर्जा मंत्री बनाया गया था। इसके बाद अक्टूबर 2001 में भाजपा आलाकमान ने कोश्यारी को स्वामी के उत्तराधिकारी के रूप में मुख्यमंत्री पद की ज़िम्मेदारी सौंपी।

कोश्यारी केवल पांच महीने ही मुख्यमंत्री रहे। साल 2002 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजित कर कांग्रेस सत्ता में आ गई। उसके बाद 2002 से 2007 तक वे उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे। वर्ष 2008 से 2014 तक वे उत्तराखंड से राज्यससभा के सदस्य चुने गए थे। भगत सिंह कोश्यारी आरएसएस के काफी नजदीकी रहे हैं।  
 

विज्ञापन

कौन हैं रमेश बैस?
बैस इससे पहले झारखंड और त्रिपुरा के राज्यपाल रह चुके हैं। वह मूलरूप से छतीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हैं।  उनका जन्म दो अगस्त 1947 को हुआ था। वह 1982 से 1988 तक मध्यप्रदेश के प्रदेश मंत्री के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। इसके बाद वह 1989 में पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गये और फिर 1996 से लगातार छह बार रायपुर से लोकसभा सांसद चुने गए। उन्होंने देश के केंद्रीय मंत्री के रूप में भी काम किया है।
 

शिव प्रताप शुक्ला ने ली हिमाचल प्रतदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ
वहीं, पूर्व वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

Ramesh Bais takes over as Maharashtra Governor
फागू चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

फागू चौहान ने मेघालय के राज्यपाल के रूप में शपथ ली
मेघालय के नए राज्यपाल के रूप में फागू चौहान ने शनिवार को शपथ ली। मेघालय हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति वानलूरा डेंगदोह ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। मेघालय के राज्यपाल बनने से पहले वह बिहार के राज्यपाल का पद संभाल रहे थे। मेघालय में वह बीडी मिश्रा के बाद राज्य के 23वें राज्यपाल बने।

सीपी राधाकृष्णन ने ली झारखंड के राज्यपाल पद की शपथ
सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को राजभवन में झारखंड के 11वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और राज्य के कई मंत्री भी उपस्थिति रहे। उन्हें झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि झारखंड के राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करने पर मैं बहुत खुश हूं। मेरा उद्देश्य राज्य के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। गरीबी उन्मूलन के लिए विकास ही एकमात्र उत्तर है। कोयम्बटूर से दो बार सांसद रहे राधाकृष्णन ने रमेश बैस की जगह ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed