{"_id":"63dff8468d9e5f574b087036","slug":"ramcharitmanas-row-united-hindu-front-demand-government-should-arrest-swami-prasad-maurya-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramcharitmanas Row: यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की मांग, स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार करे सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ramcharitmanas Row: यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की मांग, स्वामी प्रसाद मौर्य को गिरफ्तार करे सरकार
Mon, 06 Feb 2023 12:14 AM IST
देव कश्यप
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:14 AM IST
सार
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि रामचरितमानस केवल एक पुस्तक नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। जो लोग हिंदू धर्म का पालन नहीं करते हैं, वे भी रामचरितमानस का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
श्री रामचरितमानस का अपमान करने वालों के विरोध में प्रदर्शन करते यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के नेता जय भगवान गोयल और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी-बिहार में रामचरितमानस पर उठे विवाद की लपटें अब राजधानी दिल्ली तक पहुंचती दिख रही हैं। यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने रविवार को एक बड़ा प्रदर्शन कर रामचरितमानस और तुलसीदास का अपमान करने को देश और भारतीय संस्कृति का अपमान बताया। संगठन ने मांग की है कि रामचरितमानस की प्रतियां जलाने वालों और उस पर आपत्तिजनक बयानबाजी करने वाले नेताओं को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि रामचरितमानस केवल एक पुस्तक नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। जो लोग हिंदू धर्म का पालन नहीं करते हैं, वे भी रामचरितमानस का सम्मान करते हैं। ऐसे में कुछ लोगों के द्वारा रामचरितमानस को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी करना देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान करने वाला है। इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
फ्रंट ने श्री रामचरितमानस की प्रतियां जलाने और हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ का अपमान करने के विरोध में विशाल मशाल जुलूस निकाला। जय भगवान गोयल ने कहा कि हिंदुओं के श्रेष्ठतम धार्मिक ग्रंथ का अपमान एक सोची समझी साजिश के तहत हिंदुओं को जात-पात में बांटने के उद्देश्य को लेकर किया जा रहा है और इस पर तत्काल प्रतिबंध लगना चाहिए।
विज्ञापन