{"_id":"5eab94738ebc3e904359e674","slug":"ramayana-rebroadcast-make-record-become-most-watched-entertainment-show-all-over-world-on-16th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramayan: दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ramayan: दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, बना सबसे ज्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक
Fri, 01 May 2020 03:14 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 01 May 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
रामायण धारावाहिक का एक दृश्य
- फोटो : DDIndiaLive
कोरोना वायरस की वजह से देश में लागू लॉकडाउन के बीच सरकार ने रामानंद सागर की रामायण का दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारण किया। अब इस शो ने विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। राष्ट्रीय चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार, 'रामायण के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन धारावाहिक बन गया है।'
विज्ञापन
कोरोना वायरस से देशभर के लोग इस समय अपने घर के अंदर बंद है। टीवी पर किसी भी सीरियल का कोई नया एपिसोड प्रसारित नहीं हो रहा है क्योंकि टीवी धारावाहिक, फिल्मों और वेब सीरिज की शूटिंग 17 मार्च से बंद है। इसके अलावा लंबे समय से लोगों की मांग थी कि रामायण को दोबारा प्रसारित किया जाए। जिसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन अवधि में रामायण को दोबारा प्रसारित करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग रामायण और महाभारत जैसे पौराणिक धारावाहिकों को काफी पसंद कर रहे हैं। रोजाना सोशल मीडिया पर इसके एपिसोड और दृश्यों की चर्चा होती है। रामायण के दोबारा प्रसारण से धारावाहिक के मुख्य किरदार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और अरविंद त्रिवेदी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वे लोगों से मिलने वाले प्यार और प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं।
Rebroadcast of #Ramayana on #Doordarshan smashes viewership records worldwide, the show becomes most watched entertainment show in the world with 7.7 crore viewers on 16th of April pic.twitter.com/edmfMGMDj9
— DD India (@DDIndialive) April 30, 2020
जिस दिन रामायण के पहले एपिसोड का प्रसारण हुआ था उस दिन इसे 17 मिलियन (एक करोड़, 70 लाख) लोगों ने देखा था। अन्य मशहूर धारावाहिक जैसे बुनियाद, शक्तिमान, श्रीमान श्रीमती और देख भाई देख भी टीआरपी के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं निजी चैनलों की बात करें तो वे दर्शकों को पुराने धारावाहिकों को दिखा रहे हैं।