फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram temple will be the starting to built next year :Swami

अगले साल से बनने लगेगा राममंदिरः स्वामी

Sat, 26 Nov 2016 04:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,इलाहाबाद 
ब्यूरो/ अमर उजाला,इलाहाबाद  Updated Sat, 26 Nov 2016 04:03 AM IST
विज्ञापन
Ram temple  will be the starting to built next year :Swami
सुब्रमण्यम स्वामी

यूपी विधानसभा चुनाव आते ही राममंदिर का मुद्दा फिर गरमाने लगा है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य डा. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि अगले साल राम मंदिर बनना शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। अयोध्या में जो मस्जिद है उसके निर्माण के लिए सरयू पार जमीन देने की पेशकश की गई है। उम्मीद है कि मुस्लिम भाई राजी हो जाएंगे।

विज्ञापन


स्वामी ने पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले को भी साहसपूर्ण कदम बताया। कहा कि इसमें जो दिक्कतें आ रही है उसके लिए मोदी नहीं बल्कि वित्त मंत्री जिम्मेदार हैं। प्रयाग संगीत समिति में अरुंधती वशिष्ठ अनुसंधान पीठ की ओर से अशोक सिंहल स्मृति व्याख्यान के तहत ‘वर्तमान चुनौतियां और एकात्म मानववाद’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शिरकत करने आए स्वामी ने अपने भाषण की शुरुआत राम मंदिर से ही की। कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।
विज्ञापन


सर्वोच्च न्यायालय में राममंदिर केस लिस्ट हो गया है। मैने प्रार्थना की है कि इसका निर्णय जल्द हो और प्रतिदिन इसकी सुनवाई हो। स्वामी ने यहां कहा कि यूं तो मुगलों द्वारा देश के हजारों मंदिर तोड़े गए, लेकिन अशोक सिंहल ने सिर्फ मथुरा, अयोध्या और काशी में ही मंदिर बनाने की वकालत की। उनका यह स्वप्न पूरा होगा। इस दौरान स्वामी ने वामपंथ पर भी निशाना लगाया। कहा कि दुनिया से वामपंथ समाप्त हो चुका है। सिर्फ वामपंथी भारत में ही बचे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी की पहले हो गई थी जानकारी

Ram temple  will be the starting to built next year :Swami
सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Getty

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सुब्रह्मण्यम स्वामी से हुई खास मुलाकात के दौरान जब उनसे नोटबंदी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें यह जानकारी ढाई साल पहले ही हो गई थी, हालांकि तारीख की जानकारी नहीं थी। अभी जो लोगों को समस्या हो रही है उसके लिए सीधे तौर पर वित्तमंत्री जिम्मेदार हैं। उनके मंत्रालय ने इसकी उचित तैयारी नहीं की थी।

दो हजार रुपये के नोट का साइज भी छोटा करना गलत रहा। अगर उसकी साइज एक हजार रुपये के नोट के आकार जैसी होती तो एटीएम में बदलाव न करना पड़ता। शिवसेना की नाराजगी के सवाल पर स्वामी ने कहा कि यह क्षणिक रोष है। हमारा खून एक है और हम साथ मिलकर आगे भी काम करते रहेंगे। 

नेहरू की वजह से आया कालाधन
स्वामी ने कालेधन को लेकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेहरू के सोवियत सिस्टम की वजह से ही देश में कालाधन आया। उस दौरान महात्मा गांधी तक ने इसका विरोध किया था, लेकिन नेहरू जो थे वे किसी की सुनते ही नहीं थे। इसी का खामियाजा आज देश भुगत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed