फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram temple will be built if not BJP then another government will be formed

राम मंदिर बनेगा, भाजपा नहीं तो कोई और बनाएगा : महंत नृत्यगोपाल दास

Fri, 05 Oct 2018 09:41 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Oct 2018 09:41 PM IST
विज्ञापन
Ram temple will be built if not BJP then another government will be formed

राम मंदिर बनेगा। राम मंदिर बनने का सही समय आ गया है। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के अनुसार यह मंदिर भाजपा और विश्व हिंदू परिषद नहीं बनाएगी तो कोई और बनाएगा। अमर उजाला से विशेष बातचीत में महंत ने कहा कि हम मंदिर बनने के लिए अधिक इंतजार नहीं कर सकते। यह पूछे जाने पर राम मंदिर आंदोलन और बाबरी मस्जिद गिरने के बाद अभी तक राम मंदिर नहीं बन पाया। भाजपा की सरकार और विश्व हिंदू परिषद कहीं संत समाज को अंधेरे में तो नहीं रख रहे? इस सवाल के जवाब में महंत ने कहा कि हमें इसकी चिंता नहीं है। मंदिर तो बनेगा। चाहे ये बनवाएं या कोई और। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने नहीं निभाया कर्तव्य

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी, उच्चतम न्यायालय राम मंदिर निर्माण पर फैसला देगा। उन्हें ऐसे संकेत थे। उच्चतम न्यायालय ने इस मामले को इतने दिन तक लटकाए रखा और अपना कर्तव्य नहीं निभाया। अब हमें इसकी उम्मीद कम दिखाई दे रही है। इसलिए हमने सरकार से मांग की है कि वह शीतकालीन सत्र तक कानून लाकर राम मंदिर बनवाने का रास्ता साफ करे।
विज्ञापन


आलोक कुमार ने कहा कि हमने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी भेंट करके उनसे आग्रह किया है कि वह हमारी मदद करें। अपनी सरकार से कानून बनवाने या आध्यादेश लाने को कहे। आलोक कुमार ने कहा कि वह सरकार को 31 जनवरी तक समय दे रहे हैं। यदि इस बीच में सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो मामला धर्म संसद में रखा जाएगा और जो भी निर्णय होगा विश्व हिंदू परिषद तथा साधु संत समाज उस पर अमल करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2018 के सूर्यास्त से पहले बने राम मंदिर

विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार का कहना है कि साधु संत समाज दिसंबर 2018 से पहले राम मंदिर का निर्माण चाहता है। अब यह जिम्मेदारी सरकार की है कि वह इसमें किस तरह से सहयोग करती है। आलोक कुमार ने कहा कि विहिप इस मामले को जनता के बीच में लेकर जाएगी और राम मंदिर निर्माण में सहयोग की मांग करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed