फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram temple: Subramanian Swamy letter to PM Modi for an ordinance on Ayodhya matter

सुब्रमण्यम स्वामी ने PM मोदी को लिखा पत्र, बताया राम मंदिर बनाने का फॉर्मूला

Sat, 17 Mar 2018 07:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Mar 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
Ram temple: Subramanian Swamy letter to PM Modi for an ordinance on Ayodhya matter
राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर कहा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार को अध्यादेश लाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा है कि 'सरकार राम जन्मभूमि मामले में अध्यादेश लाकर एक कानून पारित कर सकती है जिसे प्रख्यात धार्मिक संगठनों के लोगों को सौंपा जा सकता है जिन्हें आगम शास्त्र की जानकारी हो और जिनके निर्देशों पर मंदिर निर्माण हो सके।'
विज्ञापन

 



पीएम को लिखे पत्र पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि 'कांग्रेस के वकीलों का एजेंडा इस मामले में बाधा पैदा करना है। इसलिए मेरा मानना है कि संविधान और कानून का इस्तेमाल कर अध्यादेश लाना चाहिए।'

23 मार्च को अगली सुनवाई  

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए सभी हस्तक्षेप याचिकाओं को खारिज कर दिया था और अगली सुनवाई की तारीख 23 मार्च तय की थी। बता दें कि मुकदमे की पिछली तारीख पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रपत्रों का अनुवाद करने का निर्देश दिया था। 


सुनवाई शुरू होने से पूर्व ही पक्षकारों ने अपने-अपने वकीलों संग दिल्ली में डेरा डाल दिया था। पक्षकारों का कहना है कि अब सुप्रीम कोर्ट से ही आस है, इस मामले को और टाला नहीं जाना चाहिए, जल्दी से जल्दी निर्णय सुनाने की आवश्यकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed