{"_id":"5a96feb54f1c1b692a8b4bd7","slug":"ram-temple-issue-will-be-resolved-soon-shri-shri-ravishankar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र हल होगा राम मंदिर मसला, सीएम ने दिए संकेत : श्रीश्री रविशंकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शीघ्र हल होगा राम मंदिर मसला, सीएम ने दिए संकेत : श्रीश्री रविशंकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीश्री रविशंकर को विश्वास है कि राम मंदिर मसला शीघ्र सुलझा लिया जाएगा। बुधवार को गोरखपुर से लखनऊ रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयासों में लगा हूं। लखनऊ जा रहा हूं, वहां नदवी से इस मुद्दे पर बात होगी।
विज्ञापन
श्रीश्री रविशंकर की अनुग्रह उत्सव यात्रा सोमवार को गोरखपुर पहुंची थी। यहां गुरु गोरखनाथ के दर्शन के बाद उन्होंने सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में हजारों अनुयायियों को आशीर्वाद दिया। सुबह गोरखपुर से रवाना होते वक्त राम मंदिर मसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सोमवार को हुई मुलाकात में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगर राम मंदिर मामला कोर्ट के बाहर सुलझा लिया जाए तो अच्छी बात है।
विज्ञापन
श्रीश्री ने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से सहयोग मिल रहा है। समझौते के प्रयास तेज कर दिए हैं। उम्मीद है कि दोनों पक्षों से बातचीत करके अयोध्या में शीघ्र भव्य राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ कर लिया जाएगा।
विज्ञापन