फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ram temple construction nsui collecting funds manish tewari says once again need for candid & conceptual discussion within congress

एनयूएसआई राम मंदिर के लिए जुटा रही है चंदा, मनीष तिवारी बोले- कोर मुद्दों पर मंथन की जरूरत

Fri, 05 Feb 2021 11:20 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Fri, 05 Feb 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
ram temple construction nsui collecting funds manish tewari says once again need for candid & conceptual discussion within congress
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर निर्माण के लिए इकट्ठा किया जा रहा चंदा कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन गया है। राजस्थान में कांग्रेस की छात्र इकाई नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने का अभियान चलाया है। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट कर इसका विरोध किया है। उन्होंने पार्टी के अंदर कोर मुद्दों पर मंथन की कमी की बात कही है।

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'एनएसयूआई द्वारा राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करना एक बार फिर कोर मुद्दों पर कांग्रेस के अंदर संवाद की जरूरत को उजागर करता है। कांग्रेस एक सेक्युलर पार्टी है, क्या सेक्युलर का मतलब चर्च और सरकार को अलग करना है या सर्व धर्म संभाव का पालन करना है?'
विज्ञापन


बता दें कि बीते दिनों ही ये बात सामने आई थी कि राम मंदिर निर्माण के लिए राजस्थान एनएसयूआई ने चंदा इकट्ठा करने का अभियान चलाया है। हालांकि, राजस्थान एनएसयूआई  के अभिषेक चौधरी का कहना है कि उनका अभियान भाजपा-आरएसएस के खेल को उजागर करने का है। उन्होंने कहा कि हमारी आंखों में श्रद्धापूर्वक दिया गया चंदा बराबर है और इसमें अमीर-गरीब का कोई फर्क नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी कांग्रेस में राम मंदिर के चंदे को लेकर तीखी टिप्पणी देखने को मिली है। पिछले दिनों मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया ने एक बयान में कहा था कि भाजपा के नेता चंदे के नाम पर पैसा इकट्ठा करते हैं और शाम को उस पैसे से शराब पी जाते हैं। अब तक मंदिर के नाम पर जो पैसा इकट्ठा हुआ उसका हिसाब दिया जाना चाहिए। भूरिया के इस बयान पर काफी बवाल हुआ था। भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने उन्हें जवाब देते हुए कहा था कि चंदे के तौर पर इकट्ठा की गई राशि सीधे मंदिर के ट्रस्ट में जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed