फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ram Mandir Bhumi Pujan News in Hindi: Ram Temple Auspicious Moment Last For 32 Seconds And 175 People Are Invited In The Ceremony

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर शिलान्यास के लिए 32 सेकंड का शुभ मुहुर्त, 175 लोग आमंत्रित

Tue, 04 Aug 2020 03:11 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 04 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi Pujan News in Hindi: Ram Temple Auspicious Moment Last For 32 Seconds And 175 People Are Invited In The Ceremony
राम मंदिर भूमि पूजन - फोटो : amar ujala

पांच अगस्त को देश में राम मंदिर के निर्माण के लिए शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए दो दिन से अयोध्या में धार्मिक तैयारियां चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के निर्माण की नींव रखेंगे। सोमवार को 21 पंडितों ने भगवान गणेश की पूजा की। 

विज्ञापन


राम मंदिर की पूजा में लगे पंडितों ने बताया कि मुहूर्त केवल 32 सेकेंड का ही रहेगा जो कि 12 बजकर 44 मिनट और आठ सेकेंड से शुरू होगा और 12 बजकर 44 मिनट और 40 सेकेंड तक रहेगा। इस कार्यक्रम के लिए 175 लोगों को बुलाया गया है, जिसमें से अलग-अलग परंपराओं के 135 संत हैं।
विज्ञापन


मंच पर केवल पांच लोग होंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, रामलला ट्रस्ट के प्रमुख नृत्य गोपाल दास महाराज, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया है। राम जन्मभूमि के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने घंटों बिताए हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये केवल ऐतिहासिक नहीं बल्कि एक भावनात्मक क्षण हैं क्योंकि 500 साल के बाद भगवान राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा। ये नए इंडिया की नींव होगा।



मुख्यमंत्री आदित्नाथ ने लोगों से मिट्टी के दीपक जलाने, मंदिर को सजाने और रामायण पढ़ने की अपील की है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसे लोगों को याद करना चाहिए जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी जान दे दी। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed