{"_id":"5ab72b1d4f1c1b690e8b67b2","slug":"ram-navami-pandal-set-up-by-bjp-workers-was-attacked-in-bardhaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: अज्ञात लोगों ने किया दुर्गा पंडाल पर हमला, बीजेपी ने टीएमसी पर लगाए आरोप ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: अज्ञात लोगों ने किया दुर्गा पंडाल पर हमला, बीजेपी ने टीएमसी पर लगाए आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
हमले के बाद आक्रोशित बीजेपी कार्यकर्ता
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में नवरात्र का पर्व सियासत का सबब बन गया है। पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा दुर्गा पंडाल लगाया गया था। शनिवार रात इस पंडाल पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पंडाल को आग के हवाले कर दिया गया है। घटना में बीजेपी के चार कार्यकर्ता घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
इस घटना पर सियासी वार पलटवार शुरू हो गया। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पंडाल को क्षतिग्रस्त करने के पीछे टीएमसी का हाथ है। बीजेपी के नेताओं ने आरोप लगाया कि बीजेपी के प्रयास को मिले समर्थन से टीएमसी विचलित हो गई थी। जिसकी वजह से पंडाल को हानि पहुंचाई गई।
विज्ञापन
West Bengal: 4 injured after a #RamaNavami pandal set up by BJP workers was attacked by miscreants in Bardhaman last night. BJP alleged that TMC was behind the incident. Police investigation underway. pic.twitter.com/WBP4LrrmJ4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 25, 2018
वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है लेकिन हम एंगल से इसकी जांच कर रहे हैं। जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा और उन पर कार्रवाई की जाएगी।