{"_id":"5888189f4f1c1b476fcf4014","slug":"ram-mandir-will-built-in-ayodhya-if-bjp-gets-full-majority-in-up-keshav-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बीजेपी की सरकार आई तो अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर: भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी में बीजेपी की सरकार आई तो अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर: भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो/ नई दिल्ली
Updated Wed, 25 Jan 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही भाजपा ने एक बार फिर से राम मंदिर मुद्दे को हवा दे दी है। पार्टी के यूपी इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि चुनाव बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा। हालांकि इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि राम मंदिर भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि आस्था का मामला है।
पार्टी मुख्यालय में राम मंदिर से जुड़े सवाल के जवाब में मौर्य ने कहा कि फिलहाल दो महीने तक इस मुद्दे पर कुछ नहीं होगा। राम मंदिर का मुद्दा हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि हमारी आस्था से जुड़ा है। हां चुनाव के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा। मौर्य ने कहा कि भाजपा को इस मामले में साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त है।
मौर्य ने राज्य में दो तिहाई से भी अधिक सीटें हासिल करने का दावा किया। उन्होंने कहा कि सूबे में भाजपा की सरकार बननी तय है।
इसी हफ्ते जारी होगा पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट
भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए चुनाव घोषणा पत्र नहीं बल्कि विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी। विजन डॉक्यूमेंट को इसी हफ्ते जारी करने पर सहमति बनी है। इसके लिए 28 जनवरी का समय सुझाव के तौर पर दिया गया है। हालांकि इस पर अंतिम सहमति नहीं बन पाई है।