फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ram mandir trust will perform these functions, trust want everybody to participate

रामजी का मंदिर बनाने में आप भी कर सकेंगे सहयोग, ट्रस्ट करेगा ये इंतजाम

Sun, 09 Feb 2020 05:49 PM IST
Mohit Mudgal अमित शर्मा, अमर उजाला
अमित शर्मा, अमर उजाला Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 09 Feb 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
ram mandir trust will perform these functions, trust want everybody to participate
विहिप का राम मंदिर मॉडल। - फोटो : amar ujala

अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनाए जाने के लिए ट्रस्ट की घोषणा हो गई है। ट्रस्ट जल्दी ही बैठक कर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरु कर देगा। लेकिन अगर आप भी भगवान राम का मंदिर बनाने में कोई सहयोग करना चाहते हैं तो आपको भी इसके लिए पूरा मौका दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक ट्रस्ट से जुड़े कुछ शीर्ष सदस्य यह चाहते हैं कि भगवान राम का मंदिर बनाने में पूरे देश, हर समाज, हर वर्ग, हर जाति और हर परिवार की भागीदारी हो।

विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही एक अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस अभियान के तहत लोगों से राम मंदिर निर्माण में उनसे स्वैच्छिक सहयोग मांगा जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से भी प्रतीक रूप में एक रुपये का सहयोग लिया जाएगा, जिससे पूरी दुनिया को यह सन्देश दिया जा सके इस मंदिर के निर्माण में पूरे देश और विदेश के हिन्दू समाज ने भूमिका निभाई है। जो लोग चाहेंगे उन्हें कार सेवा करने का भी अवसर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ट्रस्ट से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक यह सहयोग मंदिर निर्माण में हिन्दू समाज की भागीदारी तय करने की दृष्टि से की जाएगी। इसके पहले गुजरात में सरदार पटेल की विशाल मूर्ति की स्थापना के समय भी पूरे देश के हर गांव से लोहे का दान मांगा गया था। उसी तर्ज पर राममंदिर निर्माण के लिए भी सभी समुदायों-सभी वर्गों की भागीदारी लिए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन आर्थिक सहयोग देने से लेकर पर्ची के माध्यम से भी सहयोग लिया जायेगा। मंदिर निर्माण को रामनवमी या अक्षय तृतीया के आसपास शुरू किया जा सकता है। इसके साथ ही सहयोग के विषय में घोषणा की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस तरह ट्रस्ट के गठन में दलित समाज की भूमिका निश्चित करने की कोशिश हुई है, उसी प्रकार हर दलित और ओबीसी समुदाय के परिवार से मंदिर निर्माण के लिए सहयोग मांगा जाएगा। मंदिर निर्माण के समय जो लोग शारीरिक श्रम कर अपना योगदान देना चाहेंगे, उनके लिए भी अवसर प्रदान किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed