फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ram mandir construction will start before 2019 general elections : dr. ramvilas vedanti

2019 लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होगा : डॉ रामविलास वेदांति

Sun, 02 Sep 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 02 Sep 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
ram mandir construction will start before 2019 general elections : dr. ramvilas vedanti
डॉ राम विलास वेदांति

श्री राम जन्म भूमि अयोध्या न्यास के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रामविलास वेदांति महाराज ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अगले साल आम चुनावों से पहले शुरू होने की उम्मीद जताते हुए कहा है कि दुनिया में शांति स्थापित करने के लिए हिन्दू और मुसलमानों को एक होना पड़ेगा।

विज्ञापन


'मिशन मोदी अगेन पीएम' अभियान के सिलसिले में यहां आए पूर्व सांसद वेदांति ने भाषा से कहा, ’इस्लाम को हिंदुओं से खतरा नहीं है इसीलिए विश्व के मुसलमान भारत के साथ समझौता करके, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द चाहते हैं।’ वेदांति के अनुसार, यदि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी तरह आगे बढ़ते रहे तो वह दिन दूर नहीं है जब अयोध्या में मंदिर बनना शुरू होगा।
विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में आध्यात्मिक गुरू श्री श्रीरविशंकर की भूमिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘श्री श्री रविशंकर कौन होते है समझौता करवाने वाले.. संघर्ष हमने किया, श्रीश्री कहां से आ गये।’ उन्होंने कहा ‘एनजीओ चलाने वाले इस मामले में कुछ नहीं कर सकते।’
विज्ञापन
विज्ञापन


वेदांति ने कहा कि शिया समुदाय ने लिखकर दे दिया है कि वह मस्जिद लखनऊ में बनाना चाहते हैं। इसके लिये हम तैयार हैं। मस्जिद या तो अयोध्या से 15 किलोमीटर दूर शाहनवा में बन सकती है और या फिर लखनऊ के शिया बहुल क्षेत्र में बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed