{"_id":"5e653bb58ebc3eead6165d20","slug":"ram-madhav-says-bjp-will-form-government-in-west-bengal-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल टीएमसी को हरा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी भाजपा : राम माधव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अगले साल टीएमसी को हरा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी भाजपा : राम माधव
Mon, 09 Mar 2020 12:08 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव
- फोटो : एएनआई
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने विश्वास जताया है कि अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य नेता बंगाल में भाजपा के जनाधार को मजबूत करने के लिए काफी समय दे रहे हैं।
विज्ञापन
राम माधव ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि हम राज्य में अगला चुनाव जीतने की कोशिश में जुटे हैं। भाजपा के नेता वहां काफी मेहनत कर रहे हैं। एक साल में हम वहां ममता सरकार को हराने की स्थिति में आ जाएंगे। उन्होंने असम में भी भाजपा गठबंधन सरकार की फिर से सत्ता में वापसी का भरोसा जताया है। अगले साल बंगाल और असम में एक साथ विधानसभा के चुनाव होंगे।
विज्ञापन