{"_id":"6240f88b8fcdd0575838a2b4","slug":"ram-kumar-verma-said-dausa-gang-misdeed-case-investigation-should-be-done-by-cbi-or-sit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौसा सामूहिक दुष्कर्म मामला: भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी को रेल टिकट भेजकर राजस्थान बुलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दौसा सामूहिक दुष्कर्म मामला: भाजपा नेता ने प्रियंका गांधी को रेल टिकट भेजकर राजस्थान बुलाया
Mon, 28 Mar 2022 05:21 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 28 Mar 2022 05:21 AM IST
सार
वर्मा ने कहा, राजस्थान में हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि आए दिन हमारी बहन-बेटियों के साथ ऐसी घटनाएं हो रही हैं। यह शर्मनाक है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजस्थान से राज्यसभा सांसद राम कुमार वर्मा ने रविवार को दौसा सामूहिक दुष्कर्म मामले की सीबीआई या एसआईटी से जांच की मांग की है। दुष्कर्म के आरोपियों में एक कांग्रेस विधायक का बेटा भी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, विधायक का बेटा गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन राजस्थान सरकार का रवैया जांच में निष्पक्ष नहीं है। जांच को भटकाने की कोशिश हो रही है। वर्मा ने कहा, राजस्थान सरकार महिलाओं के प्रति असंवेदनशील बन गई है।
विज्ञापन
उन्होंने अशोक गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले ऐसे मामलों में राज्य सरकार ने क्या किया है, ये सब जानते हैं। सांसद ने कहा, राजस्थान में रोजाना की ऐसी घटनाओं से पूरा देश शर्मसार हो रहा है। ढाई सालों में 30,000 से ज्यादा महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं हुई हैं जिनमें अधिकांश गरीब थीं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पिछले साल फरवरी में एक 15 साल की किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया, जिनमें एक कांग्रेस विधायक का बेटा भी है। पुलिस के मुताबिक दौसा जिले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे दीपक मीणा के तौर पर की है। कांग्रेस विधायक ने इससे पहले दावा किया था कि उनके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप आधारहीन हैं।
भाजपा नेता जितेंद्र गोठवाल ने प्रियंका गांधी को राजस्थान आने के लिए भेजा रेल टिकट
कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप के बाद भाजपा ने प्रियंका गांधी को रेल टिकट भेजकर राजस्थान आने को कहा है। भाजपा का दावा है कि कांग्रेस विधायक के बाहुबल के आगे नाबालिग लड़की नहीं लड़ पा रही। भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने प्रियंका गांधी को रेल टिकट भेजकर खुद उनसे आने की गुहार लगाई है।
गोठवाल ने ट्वीट किया, राजस्थान में कांग्रेस विधायक के बेटे ने एक नाबालिग से दुष्कर्म किया है। नाबालिग लड़की आपके विधायक के बाहुबल के आगे लड़ नहीं पा रही। प्रियंका जी, आपके लिए रेल टिकट भेज रहा हूं। तुरंत जयपुर आइए क्योंकि राजस्थान में भी लड़कियां हैं, लड़ नहीं पा रही हैं। उन्होंने इसके साथ ही टिकट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया है।