{"_id":"59140e774f1c1b1d68851115","slug":"ram-jethmalani-for-muslim-women-kapil-sibal-for-tripletalaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल तलाक पर राम जेठमलानी और कपिल सिब्बल आए आमने-सामने!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रिपल तलाक पर राम जेठमलानी और कपिल सिब्बल आए आमने-सामने!
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
Updated Thu, 11 May 2017 01:14 PM IST
सार
देश के दो सबसे बड़े वकील फिर से आमने सामने आ गए हैं। राम जेठमलानी और कपिल सिब्बल ट्रिपल तलाक को लेकर आमने सामने हैं।
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक पर रामजेठमलानी और कपिल सिब्बल आए आमने सामने!
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के दो सबसे बड़े वकील फिर से आमने सामने आ गए हैं। अब तक दोनों ही पूरी जिंदगी में विपरीत राजनीतिक विचारधारा में रहते हुए देश में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं, तो दोनों ही का नाम देश के सबसे महंगे वकीलों में से हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं राम जेठमलानी और कपिल सिब्बल की। जो ट्रिपल तलाक को लेकर आमने सामने हैं।
ये दोनों ट्रिपल तलाक के मामले में अपने अपने पक्षों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में दलीलें पेश कर रहे हैं। इस पूरे मामले में राम जेठमलानी पीड़ितों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रख रहे हैं, तो कपिल सिब्बल ट्रिपल तलाक के समर्थकों की ओर से जवाबी दलीलें पेश कर रहे हैं। जेठमलानी इस मामले में पीड़ित सायरा बानों की तरफ से कोर्ट में पेश हुए हैं।
इस पूरे मामले को लेकर ट्विटर पर भी लोग अपनी राय रख रहे हैं। जाने माने सैफोलॉजिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक यशवंत देशमुख ने लिखा है कि डेस्टिनी सभी को एक मौका देती है। देखिए, राम जेठमलानी ट्रिपल तलाक की पीड़ितों की लड़ाई लड़ रहे हैं, तो कपिल सिब्बल ट्रिपल तलाक के पक्ष में।
विज्ञापन
इसी मामले में मिन्हाज मर्चेंट लिखते हैं कि कपिल सिब्बल ट्रिपल तलाक के पक्ष में जोरदार तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। वो ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वकील हैं। किसी को कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।
बहरहाल, ट्रिपल तलाक के इस मामले से पहले भी दोनों कई मामलों में आमने सामने की बहस कर चुके हैं। जिसमें दोनों ने ही कई बार बाजी मारी है, तो दोनों ही को एक-दूसरे के खिलाफ हार भी मिली है। अब देखना ये है कि ट्रिपक तलाक पर सुप्रीम कोर्ट किसकी दलील से ज्यादा सहमत होता है।

Ram Jethmalani for Muslim women. Kapil Sibal for #TripleTalaq . Destiny gives everyone a chance to be on right side. Sibal screwed that.
— Yashwant Deshmukh (@YRDeshmukh) May 11, 2017
इसी मामले में मिन्हाज मर्चेंट लिखते हैं कि कपिल सिब्बल ट्रिपल तलाक के पक्ष में जोरदार तरीके से अपनी बात रख रहे हैं। वो ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वकील हैं। किसी को कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।
Interestingly, the lawyer defending regressive All-India Muslim Personal Law Board in SC on #TripleTalaq is @KapilSibal. Surprised? Er, no.
— Minhaz Merchant (@MinhazMerchant) May 11, 2017