{"_id":"64ef3a9ba6ae00ece40eb833","slug":"raksha-bandhan-why-do-women-want-a-brother-like-pm-modi-former-pm-atal-s-granddaughter-gave-this-answer-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan: PM मोदी जैसा भाई क्यों चाहती हैं महिलाएं? पूर्व पीएम अटल की पौत्री ने दिया ये जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Raksha Bandhan: PM मोदी जैसा भाई क्यों चाहती हैं महिलाएं? पूर्व पीएम अटल की पौत्री ने दिया ये जवाब
Wed, 30 Aug 2023 06:18 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 30 Aug 2023 06:18 PM IST
सार
रक्षाबंधन के त्योहार पर एक कार्यक्रम को संबोधित करती हुईं भाजपा नेता अंजली अटल मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले तो शौचालय बनवाकर अपनी बहनों के आत्मसम्मान की रक्षा करने की कोशिश की तो बाद में उनका बैंकों में खाते खुलवाकर और उन्हें स्वरोजगार करने के लिए 30 करोड़ मुद्रा लोन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पौत्री अंजली मिश्रा ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की करोड़ों महिलाओं के लिए असली भाई धर्म निभाया है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती कर पीएम ने उन्हें रक्षाबंधन का उपहार दिया है। इससे महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने 75 लाख उज्जवला गैस के नए कनेक्शन देने की घोषणा कर भी गरीब महिलाओं के घरों में उजाला करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी से सीखना चाहिए कि एक भाई का धर्म किस तरह से निभाया जाता है, यही कारण है कि देश की करोड़ों महिलाएं नरेंद्र मोदी जैसा भाई चाहती हैं।
विज्ञापन
रक्षाबंधन के त्योहार पर एक कार्यक्रम को संबोधित करती हुईं भाजपा नेता अंजली अटल मिश्रा ने कहा कि एक भाई अपनी बहन के आत्मसम्मान के लिए हर संभव कार्य करने के लिए तैयार रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले तो शौचालय बनवाकर अपनी बहनों के आत्मसम्मान की रक्षा करने की कोशिश की तो बाद में उनका बैंकों में खाते खुलवा कर और उन्हें स्वरोजगार करने के लिए 30 करोड़ मुद्रा लोन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। इससे इन करोड़ों महिलाओं को आजीवन किसी दूसरे के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
अंजली अटल मिश्रा ने कहा कि कोई देश तब तक विश्व की महाशक्ति नहीं बन सकता जब तक कि वह अपनी महिलाओं के साथ सम्मानजक व्यवहार नहीं करता, उसे समाज में सम्मानजनक स्थान नहीं देता और राष्ट्र-समाज निर्माण में उसकी भूमिका को स्वीकार नहीं करता। प्रधानमंत्री मोदी यह बात बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि यदि देश को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनाना है तो महिलाओं को उचित मानसम्मान और अधिकार देना पड़ेगा।
विज्ञापन
यही कारण है कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए अब तक बंद हर दरवाजे को खोलने का काम किया है। थल सेना और वायु सेना के क्षेत्र जहां महिलाओं की उपस्थिति की बात सोची भी नहीं जाती थी, प्रधानमंत्री मोदी ने वहां भी महिलाओं का प्रवेश सुनिश्चित कराया। इसका स्वाभाविक परिणाम हुआ है कि देश की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की यह लोकप्रियता लगातार बरकरार है और इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।