{"_id":"683db347824e1ea65a07bebc","slug":"rakesh-mishra-became-national-president-of-indian-amateur-boxing-federation-rajlakshmi-became-zonal-president-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"IABF: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने राकेश मिश्रा, राजलक्ष्मी बनीं जोनल प्रेसीडेंट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IABF: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने राकेश मिश्रा, राजलक्ष्मी बनीं जोनल प्रेसीडेंट
Mon, 02 Jun 2025 07:51 PM IST
शिव शुक्ला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Mon, 02 Jun 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्रा और राजलक्ष्मी मंदा।
- फोटो : AMAR UJALA
डॉ. राकेश मिश्रा को इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। फेडरेशन की रविवार को हुई जनरल मीटिंग में सभी सदस्यों ने एक स्वर से डॉ. राकेश मिश्रा में अपना समर्थन व्यक्त किया और उनके नेतृत्व में फेडरेशन का कार्य आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। वे अगले चार वर्षों तक के लिए फेडरेशन के अध्यक्ष के तौर पर कामकाज करेंगे। मिश्रा ने रविवार को ही अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद राजलक्ष्मी मंदा को आठ राज्यों का क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की जनरल मीटिंग में 27 राज्यों, 6 केंद्र शासित राज्यों और 5 स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्यों ने भाग लियाl यह चुनाव एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज डॉ. अनुपम गोयल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। रविवार को अपना पद ग्रहण करने के पश्चात डॉ. मिश्रा ने कहा कि उनकी कोशिश देश में बॉक्सिंग प्रतिभाओं को उभारने की होगी। अपना पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मिश्रा ने राजलक्ष्मी मंदा को आठ राज्यों (अंडमान, निकोबार, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पांडिचेरी और केरल) का जोनल प्रेसिडेंट घोषित किया।
विज्ञापन
