फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rakesh Jhunjhunwala asked British investor to invest in Pakistan if he have any doubt on India

ब्रिटिश निवेशक को राकेश झुनझुनवाला ने दिखाया आईना, कहा- भारत के विकास पर शक है तो पाक में निवेश करो

Sun, 29 Sep 2019 12:11 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 29 Sep 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Jhunjhunwala asked British investor to invest in Pakistan if he have any doubt on India
राकेश झुनझुनवाला - फोटो : ट्विटर

मशहूर निवेशक और व्यापारी राकेश झुनझुनवाला ने एक ब्रिटिश निवेशकर्ता से कहा कि यदि उन्हें भारत में बेरोजगारी को लेकर ज्यादा चिंता है को वह पाकिस्तान में निवेश कर सकते हैं। वर्ल्ड हिंदू इकोनॉमिक फोरम के कार्यक्रम में शुक्रवार को झुनझुनवाला ने यह जवाब तब दिया जब लंदन के निवेशक सुभाष ठकरार भारत में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर लगातार सवाल उठा रहे थे।

विज्ञापन


झुनझुनवाला ने कहा कि अगर आप भारत में निवेश नहीं करना चाहते हैं तो मत आइए... आप पाकिस्तान जाइए। इससे पहले देश के सबसे बड़े व्यक्तिगत निवेशक झुनझुनवाला ने कहा था कि बेरोजगारी का एकमात्र समाधान मजबूत विकास है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में झुनझुनवाला ने बेरोजगारी समाधान बताते हुए कहा था कि मजबूत विकास दर ही इसका एकमात्र हल है। इस पर लंदन चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व चेयरमैन ठकरार ने कहा कि पिछले एक दशक में मजबूत विकास दर के बावजूद बेरोजगारी में वृद्धि आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठकरार ने कहा कि भारत को विदेश से निवेश की आवश्यकता है। इस पर झुनझुनवाला ने कहा कि हमें ऐसे निवेशकों का पैसा नहीं चाहिए जो शक करते हों। उन्होंने कहा कार्पोरेट टैक्स घटने के बाद विदेश से अपने आप निवेश आएगा। झुनझुनवाला ने कहा कि मैं इसे लेकर इसलिए सकारात्मक नहीं सोच रहा हूं कि मैं देशभक्त हूं। मैं निवेशक के तौर पर भी समझ रखता हूं। 


यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सरकार द्वारा सार्वजनिक नही किए गए आधिकारिक डाटा के मुताबिक साल 2018 में 6.7 फीसदी की दर से बेरोजगारी 45 साल में सबसे खराब स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, अपने बचाव में अधिकारी कहते हैं कि इस डाटा में मुक्त कार्य करने वाले और अन्य स्वव्यवसाय वाली नौकरियां सम्मिलित नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed