फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rakesh Asthana appounted as new CBI director

गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना बने सीबीआई के नए निदेशक

Sat, 03 Dec 2016 12:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Dec 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Asthana appounted as new CBI director

केंद्रीय अण्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक अनिल सिन्हा शुक्रवार को रिटायर हो गए। सीबीआई की अगुवाई के लिए गुजरात कैडर के 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना को कार्यवाहक निदेशक नियुक्त किया गया है। पिछले दस साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि सीबीआई में किसी निदेशक के अवकाश ग्रहण करने की तारीख तक नए निदेशक की नियुक्ति नहीं हुई।

विज्ञापन


राकेश अस्थाना सीबीआई में दो दिन पहले ही अधिकारियों की वरीयता क्रम में नंबर दो पर पहुंचे जब विशेष निदेशक आर के दत्ता को अचानक आतंरिक सुरक्षा का विशेष सचिव बना गृह मंत्रालय भेज दिया गया। अस्थाना के पहले दत्ता नबंर दो पर थे और निदेशक पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। 
विज्ञापन

गृह मंत्रालय में भी ऐसा पहली बार हुआ है जब आंतरिक सुरक्षा के दो विशेष सचिव हैं। दूसरे विशेष सचिव का पद बना कर दत्ता को वहां भेजा गया है। पहले विदेश सचिव एम के सिंधला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को डीओपीटी से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 1984 बैच के गुजरात कैडर के अधिकारी राकेश अस्थाना को सीबीआई के निदेशक का अतिरिक्त भार दिया गया है। यह आदेश वर्तमान निदेशक के रिटायर होने के बाद तत्काल प्रभाव से लागू होगा। अगले आदेश तक अस्थाना निदेशक की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

दरअसल नए लोकपाल कानून के तहत सीबीआई निदेशक की नियुक्ति का फैसला एक कोलेजियम करेगा। प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में विपक्ष ने नेता इस कोलेजियम के सदस्य हैं। सीबीआई  के निदेशक के लिए यह कोलेजियम एक बार भी नहीं बैठी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed