फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha passes Epidemic Diseases Amendment Bill 2020 to protect healthcare workers

123 साल पुराने कानून में केंद्र सरकार ने किया बदलाव, राज्यसभा से महामारी संशोधन विधेयक 2020 पास

Sat, 19 Sep 2020 06:20 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 19 Sep 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha passes Epidemic Diseases Amendment Bill 2020 to protect healthcare workers
राज्यसभा में महामारी रोग विधेयक (संशोधन) विधेयक 2020 पास - फोटो : social media

राज्यसभा में शनिवार को महामारी रोग विधेयक (संशोधन) विधेयक 2020 पास हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने संसद में विधेयक पेश किया। राज्यसभा में डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, 'कोरोना से जुड़े कलंक के कारण, कई स्वास्थ्यकर्मियों जिसमें डॉक्टरों, पैरामेडिक्स शामिल हैं, उनका किसी न किसी रूप में अपमान किया गया। केंद्र सरकार ने इस स्थिति पर कार्रवाई की और पाया कि इस तरह की घटनाओं के खिलाफ एक कानून, एक निषेधात्मक तंत्र की आवश्यकता है।'

विज्ञापन


इस विधेयक में सजा का प्रावधान
बता दें कि इस विधेयक में महामारी के दौरान देश में डॉक्टर्स, नर्स, आशा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा, जबकि हमला करने वालों के लिए सजा का प्रावधान है। इसके तहत डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला करने वालों को अधिकतम सात साल तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन


हमला करने वालों पर 50 हजार से 2 लाख के जुर्माने का प्रावधान
हमला करने वालों पर 50 हजार से 2 लाख के जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा तीन महीने से पांच साल की सजा भी हो सकती है। जबकि गंभीर चोट के मामले में अधिकतम 7 साल की सजा हो सकती है। ये गैरजमानती अपराध होगा। बता दें कि 123 साल पुराने कानून में केंद्र सरकार ने बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामारी रोग अधिनियम, 1897 में संशोधन करने के लिए सरकार अध्यादेश लाई थी
गौरतलब है कि संशोधित बिल को इस साल अप्रैल में देश के स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ हमलों के लिए कड़ी सजा देने के लिए महामारी रोग अधिनियम, 1897 में संशोधन करने के लिए सरकार अध्यादेश लाई थी। 

लॉकडाउन के दौरान चलाई गई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 97 प्रवासी मजदूरों की मौत
वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि लॉकडाउन के दौरान चलाई गई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में 97 प्रवासी मजदूरों की सफर के दौरान मौत हुई। गोयल ने कहा कि ये आंकड़े राज्य सरकारों की ओर से मिले हैं।


बीते 24 घंटे में देश में 95,880 लोग संक्रमण से मुक्त
देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन शनिवार इसमें कमी आई। हालांकि, आंकड़ा 90 हजार के पार ही है। मगर, अच्छी बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में देश में 95,880 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 1,247 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 85,619 गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 53,08,015 हो गए हैं, जिनमें से 10,13,964 लोगों का उपचार चल रहा है और 42,08,432 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed