फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha MP Subramanian Swamy raised questions on corona vaccine

कोरोना वैक्सीन पर भाजपा सांसद ने उठाए सवाल, नीति आयोग को देंगे नोटिस

Fri, 19 Mar 2021 03:10 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 19 Mar 2021 03:10 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP Subramanian Swamy raised questions on corona vaccine
Subramanian Swamy - फोटो : Twitter

कोरोना वायरस के टीकाकरण को लेकर भाजपा सांसद ने सवाल खड़े किए हैं। राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने खबरों का हवाला देते हुए कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर पारदर्शिता की जरूरत है।

विज्ञापन


वैक्सीन लगाने के बाद अब तक देश में 71 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 70 लोगों की मौत कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने के बाद हुई हैं। इस मामले को लेकर नीति आयोग से भी रिपोर्ट मांगी गई थी लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


इसीलिए उन्होंने नीति आयोग को नोटिस भेज जवाब तलब करने की अपील की है। बृहस्पतिवार को सांसद ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पार्लियामेंट हेल्थ स्टैडिंग कमेटी से उन्होंने नोटिस भेजने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल अमेरिकी फॉर्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर दुनिया के कई देशों में प्रतिबंध लगा दिया है। वैक्सीन लगने के बाद रक्त का थक्का जमने की शिकायत मिलने पर ऐसा किया गया।

हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत में ऐसा अब तक एक भी केस सामने नहीं आया है। वैक्सीन लगने के बाद दुष्प्रभावों से जुड़े मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की एक टीम ने हाल ही में समीक्षा की है जिसमें एक भी रक्त का थक्का जमने का मामला सामने नहीं आया है।


इसी दौरान यह भी पता चला है कि देश में वैक्सीन लगने के बाद 71 लोगों की मौत हुई है लेकिन इनमें किसी भी मौत के पीछे वैक्सीन कारण नहीं है। मंत्रालय का कहना है कि अन्य चिकित्सीय कारणों की वजह से मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed