फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha MP kapil Sibal attacks on Brij Bhushan statement targeted PM Modi

Protest: 'आरोप साबित हुआ तो लगा लूंगा फांसी', बृजभूषण के बयान पर सिब्बल का हमला, PM मोदी पर भी साधा निशाना

Thu, 01 Jun 2023 03:28 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 01 Jun 2023 03:28 PM IST
सार

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि पहलवानों के विरोध को लेकर वह संवेदनशील हैं। गुरुवार (एक जून) को उन्होंने कहा था कि मैं मुद्दे का राजनीतिकरण करने वाले सभी लोगों से मैं कहना चाहूंगा कि कानून सभी के लिए समान है और सभी खिलाड़ी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP kapil Sibal attacks on Brij Bhushan statement targeted PM Modi
कपिल सिब्बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह पर विवादों का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बृजभूषण की टिप्पणी पर कटाक्ष किया है। बृजभूषण ने कहा था कि अगर उनके खिलाफ एक भी आरोप साबित होते हैं तो वह खुद फांसी लगा लेंगे।

विज्ञापन

सिंह ने बाराबंकी में दिया था बयान, सिब्बल ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर साधा था निशाना 
बृजभूषण के बयान के एक दिन बाद कपिल सिब्बल ने उन पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सभी पहलवान उनके बच्चों की तरह है। वह उन्हें अपने बच्चों को दोष नहीं देंगे क्योंकि उन्होंने खून-पसीना बहाया है। बता दें, कपिल सिब्बल पहलवानों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ रहे हैं। एक दिन पहले बृजभूषण ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाराबंकी में कहा था कि अगर मेरे खिलाफ एक आरोप भी साबित हो जाता है तो मैं भी फांसी लगा लूंगा। बाराबंकी में सिंह के बयान पर हमला करते हुए सिब्बल ने कहा कि आत्महत्या असली नहीं लगाता। थोड़ा जाना पहचाना लगता है। नोटबंदी के बाद पीएम ने कहा था कि सिर्फ 50 दिन इंतजार करिए, अगर 50 दिन बाद भी परेशानियां सामने आती हैं तो मैं किसी भी सजा के लिए तैयार हूं। तो जब 50 दिन बाद भी कुछ नहीं हुआ तो अब फिर कुछ नहीं होगा।  

विज्ञापन

प्रदर्शन में ओलंपिक खिलाड़ी शामिल, खेल मंत्री ने दिया आश्वासन
सांसद सिंह की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं। ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया, एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट सहित अन्य पहलवान विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि पहलवानों के विरोध को लेकर वह संवेदनशील हैं। गुरुवार (एक जून) को उन्होंने कहा था कि मैं मुद्दे का राजनीतिकरण करने वाले सभी लोगों से मैं कहना चाहूंगा कि कानून सभी के लिए समान है और सभी खिलाड़ी हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अब पहलवानों के आंदोलन को खत्म करा दिया है। पहलवान नए संसद भवन की ओर मार्च कर विरोध करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस मे कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया और बाद में रिहा कर दिया। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य मामलों में दो एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed