फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha MP Abdul Wahab expressed displeasure over the search of his son kerala politics news

Kerala: राज्यसभा सांसद अब्दुल वहाब ने बेटे की तलाशी को लेकर जताई नाराजगी, माकपा ने लगाया केंद्र पर यह आरोप

Sun, 06 Nov 2022 08:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 06 Nov 2022 08:27 PM IST
सार

राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि जामा तलाशी नियम नहीं है। सोशल प्रोफाइलिंग नाम की एक चीज होती है। संदेह के लिए कई कारण हो सकते हैं। मेरे बेटे ने दाढ़ी रखी है शायद संदेह करने का यही कारण हो।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Abdul Wahab expressed displeasure over the search of his son kerala politics news
माकपा नेता एमवी गोविंदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल से राज्यसभा सांसद पी वी अब्दुल वहाब ने तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग द्वारा उनके बेटे की तलाशी लेने को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उपयुक्त प्रक्रिया का पालन किये बगैर सीमा शुल्क विभाग ने उनके बेटे को रोका और उसकी जामा तलाशी ली। उन्होंने यह भी कहा कि संभावना है कि उनके बेटे की दाढ़ी को लेकर ऐसा किया गया। इस बीच, केरल में सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केंद्र सरकार पर उच्च शिक्षा को बरबाद करने का आरोप लगाया है। माकपा ने कहा कि भाजपा हर चीज को अपने कंट्रोल में रखना चाहती है। 

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने ये आरोप लगाए। राज्यसभा सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा कि जामा तलाशी नियम नहीं है। सोशल प्रोफाइलिंग नाम की एक चीज होती है। संदेह के लिए कई कारण हो सकते हैं। मेरे बेटे ने दाढ़ी रखी है शायद संदेह करने का यही कारण हो। उन्होंने कहा कि जामा तलाशी करने से पहले सोशल प्रोफाइलिंग की जाती है। गौरतलब है कि ‘सोशल प्रोफाइलिंग’ में सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर अंतर किया जाता है। उन्होंने कहा कि जामा तलाशी के लिए मजिस्ट्रेट की अनुमति की जरूरत होती है। सीमा शुल्क के अधिकारी अपनी मरजी से ऐसा नहीं कर सकते।  
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक शिकायत भेजकर घटना की जांच और उचित कार्रवाई के लिए कहा है।  

गौरतलब है कि यह घटना बीते एक नवंबर की है। घटना उस समय की है, जब सांसद के बेटे विदेश में एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद शारजाह, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से लौटे थे। इस बीच, कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि वहाब के बेटे की जामा तलाशी नहीं ली गई थी और सांसद के बेटे के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार केरल में उच्च शिक्षा को तबाह करने में जुटी है- माकपा 
केरल में सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने केंद्र सरकार पर उच्च शिक्षा को बरबाद कर देना चाहती है। माकपा सचिव एमवी गोविंदन ने आरोप लगाया कि भाजपा हर चीज को अपने नियंत्रण में रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम रोजगार गारंटी जैसी कल्याणकारी योजनाओं पर अमल को बाधित करने की केंद्र सरकार की मंशा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के एक दिन पहले दिये गये भाषण से उजागर हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed