फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha : Insurance Amendment Bill 2021 passed, Finance Minister Nirmala Sitharaman says Vijay Mallya, Nirav Modi, Mehul Choksi are all coming to face law of the land

राज्यसभा: सदन में गरजीं वित्त मंत्री, बोलीं- माल्या-मोदी और मेहुल.. ये सब स्वदेश लाए जा रहे

Thu, 18 Mar 2021 07:45 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 18 Mar 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha : Insurance Amendment Bill 2021 passed, Finance Minister Nirmala Sitharaman says Vijay Mallya, Nirav Modi, Mehul Choksi are all coming to face law of the land
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

राज्यसभा में कांग्रेस नीत विपक्षी सदस्यों ने बृहस्पतिवार को बीमा (संशोधन) विधेयक का विरोध करते हुए हंगामा किया, जिससे कारण सदन की बैठक को भोजनावकाश के बाद चार बार स्थगित करना पड़ा। हालांकि एक बार फिर शुरू हुई कार्यवाही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष को करारा जवाब दिया। वित्त मंत्री ने उच्च सदन में कहा कि विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी... सभी कानून का सामना करने के लिए यहां आ रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बीमा (संशोधन) विधेयक 2021 चर्चा के लिए रखा। इस विधेयक में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को 49 फीसदी से बढ़ा कर 74 फीसदी किए जाने का प्रस्ताव है। इस विधेयक को सदन की कार्यवाही खत्म होने से पहले पारित कर दिया गया।
विज्ञापन


बढ़ती पूंजी जरूरत के लिए जरूरी: सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहा कि बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढ़ा कर 74 फीसदी करने से इस क्षेत्र की कंपनियों की बढ़ती पूंजी जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीमा क्षेत्र के नियामक ने सभी पक्षों के साथ गहन विचार विमर्श के बाद इस क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया। 2015 में जब बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ा कर 49 फीसदी की गई थी उसके बाद से 26,000 करोड़ का निवेश आया।

माल्या, मोदी और मेहुल कानून का सामना करेंगे
वित्त मंत्री सीतारमण ने राज्यसभा में कहा कि बीमा कंपनियों में तरलता का दबाव है। वित्त मंत्री ने इस दौरान उच्च सदन में यह भी कहा कि विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी... सभी कानून का सामना करने के लिए यहां आ रहे हैं।


सदन की कार्यवाही स्थगित, विधेयक पारित
राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच गुरुवार को बीमा (संशोधन) विधेयक पारित हो गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed