{"_id":"59872a264f1c1bb9658b4983","slug":"rajya-sabha-elections-amit-shah-meeting-with-party-leaders-in-ahemdabad-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":" राज्यसभा चुनाव: गुजरात में अमित शाह पार्टी नेताओं के साथ की बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राज्यसभा चुनाव: गुजरात में अमित शाह पार्टी नेताओं के साथ की बैठक
एजेंसी/ भाषा
Updated Sun, 06 Aug 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्यसभा चुनाव से पहले आज गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी सहित राज्य के पार्टी नेताओं के साथ यहां अपने आवास पर एक बैठक की। भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतूभाई वघानी, राज्य के पार्टी मामलों के प्रभारी भूपेंद्र यादव और गृह राज्यमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा और अन्य नेताओं ने सुबह शाह से आठ अगस्त को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मुलाकात की।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा इकाई के अनुसार शाह यहां शनिवार रात पहुंचे थे। वह राज्यसभा चुनाव पूरा होने तक रूकेंगे जिसमें वह चार उम्मीदवारों में से एक हैं। भाजपा ने कहा कि शाह रक्षा बंधन मनाने के लिए अहमदाबाद आये हैं और उनका कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। यद्यपि पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष शाह ने आज की बैठक में नेताओं के साथ चुनाव के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि बैठकों का ऐसा दौर कल भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
गुजरात में खाली होने वाली राज्यसभा की तीन सीटों के लिए भाजपा ने शाह, केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में राज्यसभा सदस्य स्मृति ईरानी और सप्ताह भर पहले भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेसी विधायक बलवंतसिंह राजपूत को मैदान में उतारा है। गुजरात से राज्यसभा के कुल 11 सदस्यों में से तीन...स्मृति ईरानी और दिलीपभाई पंड्या :दोनों भाजपा: और कांग्रेस के अहमद पटेल का कार्यकाल 18 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने पटेल को आठ अगस्त को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए फिर से पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। यह चुनाव दोनों दलों के लिए महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि गुजरात कांग्रेस के मजबूत नेता शंकरसिंह वाघेला के नाटकीय ढंग से पार्टी छोड़ने और पार्टी के छह विधायकों के इस्तीफे के बाद प्रतिदिन नये समीकरण सामने आ रहे हैं।
इससे 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या घटकर 51 हो गई है। कांग्रेस ने 44 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है जिन्हें एक सप्ताह पहले बेंगलुरू स्थानांतरित कर दिया गया था। सात अन्य यहां पर हैं जिन्होंने अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं।