फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha Elections: All candidates including Derek Anant Maharaj from West Bengal won unopposed

राज्यसभा चुनाव: बंगाल से डेरेक और अनंत महाराज सहित सभी प्रत्याशी निर्विरोध जीते, जानें कौन-कौन पहुंचा उच्च सदन

Mon, 17 Jul 2023 10:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 17 Jul 2023 10:06 PM IST
सार

बंगाल के इतिहास में पहली बार बंगाल से भाजपा अपना प्रत्याशी राज्यसभा भेज रही है। पार्टी ने राजवंशी नेता अनंत महाराज को अपना प्रत्याशी बनाया था, जो निर्विरोध जीत गए।

विज्ञापन
Rajya Sabha Elections: All candidates including Derek Anant Maharaj from West Bengal won unopposed
भाजपा के राज्यसभा सदस्य अनंत महाराज का स्वागत करते केंद्रीय मंत्री व अन्य। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा चुनाव में उतरे तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के सभी प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए। चुनाव आयोग ने सोमवार को भाजपा के अनंत महाराज और तृणमूल के डेरेक ओ ब्रायन, सुखेंदु शेखर राय, दोला सेन सहित सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध जीतने का प्रमाण पत्र दिया।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही इस बात का पता चल गया था कि सभी प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं, जब भाजपा के डमी प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया था। केवल आधिकारी घोषणा होनी रह गई थी। तृणमूल के पांच सदस्यों डेरेक ओ ब्रायन, सुखेंदु शेखर राय, दोला सेन, शांता छेत्री और सुष्मिता देव का कार्यकाल आगामी माह अगस्त में समाप्त हो रहा था। 
विज्ञापन


तृणमूल ने डेरेक और सुखेंदु को तीसरी बार और दोला को दूसरी बार राज्यसभा भेजने का फैसला किया, जबकि छेत्री और देव को इस बार मौका नहीं मिला। उनके स्थान पर अल्पसंख्यक चेहरा समीरुल इस्लाम और आदिवासी नेता प्रकाश चिक बड़ाईक को प्रत्याशी बनाया। साथ ही राज्यसभा उपचुनाव के लिए साकेत गोखले को टिकट दिया था। ये सभी निर्विरोध जीत गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल के इतिहास में पहली बार बंगाल से भाजपा अपना प्रत्याशी राज्यसभा भेज रही है। पार्टी ने राजवंशी नेता अनंत महाराज को अपना प्रत्याशी बनाया था, जो निर्विरोध जीत गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed