राज्यसभा चुनाव 2020: कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक ने पीपीई किट पहनकर किया मतदान
{"_id":"5eec33cb8ebc3e43156ff46c","slug":"rajya-sabha-elections-2020-live-updates-in-hindi-congress-bjp-nda-upa-andhra-pradesh-gujarat-madhya-pradesh-rajasthan-jharkhand-manipur-mizoram-meghalaya","type":"live","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव 2020: कोरोना संक्रमित कांग्रेस विधायक ने पीपीई किट पहनकर किया मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fri, 19 Jun 2020 02:47 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 19 Jun 2020 02:47 PM IST
खास बातें
देश के आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। हालांकि, 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर आज चुनाव होना था लेकिन दो राज्यों की पांच सीटों पर बिना विरोध उम्मीदवारों का चयन हो गया है। 19 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक ने पीपीई किट पहनकर किया मतदान
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
02:45 PM, 19-Jun-2020
टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने किया मतदान
टीडीपी नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।Amaravati: TDP leader and former Andhra Pradesh CM N Chandrababu Naidu casts his vote for Rajya Sabha elections. There are four Rajya Sabha seats in the state. pic.twitter.com/9tupJnqRTF
— ANI (@ANI) June 19, 2020
01:28 PM, 19-Jun-2020
कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने पीपीई किट पहनकर किया मतदान
मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के चलते कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी पीपीई किट पहनकर अपना वोट डालने के लिए भोपाल में राज्य विधान सभा पहुंचे।Madhya Pradesh: A Congress MLA who had tested positive for #COVID19, arrives at the state legislative assembly in Bhopal to cast his vote. Voting is currently underway for three Rajya Sabha seats of the state. #RajyaSabhaElection pic.twitter.com/P8wltUu8fT
— ANI (@ANI) June 19, 2020
विज्ञापन
01:07 PM, 19-Jun-2020
गुजरात में बीटीपी के दो विधायकों ने किया मतदान नहीं करने का फैसला
गुजरात में राज्यसभा की चार सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू होने से पहले भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो विधायकों ने कहा कि वे तब तक मतदान नहीं करेंगे जब तक कि आदिवासियों, प्रवासियों और दलितों के कल्याण को लेकर उन्हें लिखित में आश्वासन नहीं दिया जाता है।
12:22 PM, 19-Jun-2020
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया मतदान
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान किया। उन्होंने दावा किया कि भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट दिया है।11:56 AM, 19-Jun-2020
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने किया मतदान
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने अमरावती में राज्य विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।11:31 AM, 19-Jun-2020
मेघालय में एक राज्यसभा सीट के लिए मतदान जारी
मेघालय के शिलांग में राज्य विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट के लिए मतदान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:06 AM, 19-Jun-2020
झारखंड में दो निर्दलीय विधायकों ने हमें दिया समर्थन: भाजपा
झारखंड में भाजपा विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में दो निर्दलीय विधायकों सरयू राय और अमित यादव ने भाजपा को अपना समर्थन दिया है और हमें दो अन्य विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। 32 वोटों के साथ हम दीपक प्रकाश को राज्यसभा भेजने की आशा करते हैं।
10:51 AM, 19-Jun-2020
मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक वोट डालने पहुंचे
मध्यप्रदेश में भाजपा विधायक भोपाल में राज्य विधानसभा में राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंच गए हैं।10:46 AM, 19-Jun-2020
गुजरात में एंबुलेंस से वोट डालने पहुंचे भाजपा विधायक
गुजरात में मातर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक केसरी सिंह जेसंगभाई सोलंकी एक एंबुलेंस में विधान सभा पहुंचे। उन्हें खराब स्वास्थ्य के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वे सीधे अस्पताल से यहां पहुंचे।
Gujarat: BJP MLA from Matar assembly constituency, Kesarisinh Jesangbhai Solanki arrives at legislative assembly in an ambulance. He was admitted at hospital following a health issue & reached here directly from the hospital. Polling for 4 Rajya Sabha seats of state is underway. pic.twitter.com/bhq1sNiXCB
— ANI (@ANI) June 19, 2020
10:29 AM, 19-Jun-2020
यह बहुत स्पष्ट है कि हम एक राज्यसभा सीट जीतेंगे: कमलनाथ
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस विधायकों के साथ मतदान करने पहुंचे। वोट डालने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत स्पष्ट है कि हम एक राज्यसभा सीट जीतेंगे।