फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha election today focus on 5 states as Punjab AAP candiadates elected unopposed

राज्यसभा चुनाव: आठ सीटों पर वोटिंग आज, पांच राज्यों पर नजर, आप के पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Thu, 31 Mar 2022 09:36 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 31 Mar 2022 09:36 AM IST
सार

आज आठ सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होंगे। पिछले सप्ताह पंजाब से आप के पांच उम्मीदवार निर्विरोध  निर्वाचित हो चुके हैं।

विज्ञापन
Rajya Sabha election today focus on 5 states as Punjab AAP candiadates elected unopposed
राज्यसबा - फोटो : एएनआई

विस्तार

पिछले सप्ताह पंजाब से आप के पांच उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद आज  पांच राज्यों के आठ सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव होना है। इन राज्यों में असम, केरल, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा शामिल है। दो उम्मीदवार असम से चुने जाने हैं, तीन केरल से चुने जाएंगे, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड और त्रिपुरा से एक-एक सदस्य चुने जाएंगे।

विज्ञापन


इन सांसदों का कार्यकाल हो रहा पूरा
जिन सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है उनमें असम से रानी नाराहा और रिपुण बोरा, हिमाचल प्रदेश से आनंद शर्मा, केरल से ए के एंटनी, एमवी श्रेयम्स कुमार और सोमाप्रसाद के, नगालैंड से केजी केन्ये, त्रिपुरा से झरना दास और पंजाब से सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुलो शामिल हैं।
विज्ञापन


असम में एक सीट भाजपा, तो दूसरी उसकी सहयोगी पार्टी के खाते में गई
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक ट्वीट कर जानकारी दी कि राज्य की दोनों सीटें भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टी के खाते में गई हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि प्रदेश की दो राज्यसभा सीट हमने (एक भाजपा और एक हमारी सहयोगी पार्टी यूपीपीएल ने) 11 और 9 मत के अंतर से जीत ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद गुवाहाटी में बीजेपी के पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा कि यह असम और पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है। हमें खुशी है कि बीजेपी और हमारे सहयोगी यूपीपीएल ने दोनों सीटें जीती हैं। वहीं, यूपीपीएल के रवंगवारा नारजारी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और हमारे पार्टी अध्यक्ष (प्रमोद बोरो) को धन्यवाद देना चाहता हूं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दौरान कहा कि असम के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। पीएम मोदी ने अफ्स्पा के क्षेत्रों को कम कर दिया है और बदले में असम के लोगों ने हमें दो राज्यसभा सीटें दी हैं। कांग्रेस और एआईयूडीएफ गठबंधन अपवित्र था। हमने आज उन्हें हराया और आगामी जीएमसी चुनावों में भी उन्हें हराएंगे।

नगालैंड से राज्यसभा पहुंचने वाली पहली महिला बनीं कोन्याक
नगालैंड से एस फांगनोन कोन्याक राज्यसभा पहुंचने वाली पहली महिला बन गई है। राज्यसभा सांसद केजी केनी का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इस सीट पर बृहस्पतिवार को चुनाव होना था। निर्वाचन अधिकारी ख्रुओहितुओनो रिओ ने बताया, नामांकन की अंतिम तारीख तक सिर्फ एक ही उम्मीदवार ने नामांकन किया था। इसलिए कोन्याक को निर्विरोध चुन लिया गया।


त्रिपुरा के भाजपा अध्यक्ष मानिक साहा राज्यसभा के लिए चुने गए
त्रिपुरा से राज्यसभा की एकमात्र सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मानिक साहा बृहस्पतिवार को चुनाव जीत गए। राज्य में भाजपा के सभी विधायक और आईपीएफटी के विधायकों ने साहा के पक्ष में मतदान किया। इस चुनाव में में क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। साहा अपने प्रतिद्वंद्वी भनुलाल साहा से काफी आगे रहे। साहा के मतगणना एजेंट भाजपा विधायक सधांशु दास ने कहा कि भाजपा के 33 और सहयोगी दल आईपीएफटी के सात सहित कुल 40 विधायकों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed