{"_id":"5edd62d4258c4e00052f2477","slug":"rajya-sabha-election-2020-nabam-rebia-will-be-bjp-candidate-of-rajya-sabha-from-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव: नबाम रेबिआ होंगे अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के उम्मीदवार, भरा नामांकन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा चुनाव: नबाम रेबिआ होंगे अरुणाचल प्रदेश से भाजपा के उम्मीदवार, भरा नामांकन
Tue, 09 Jun 2020 07:32 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 09 Jun 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
Nabam rebia
- फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने नबाम रेबिआ को अरुणाचल प्रदेश से आगामी द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव 2020 के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है। नबाम रेबिआ अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी के बड़े नेता माने जाते हैं।
विज्ञापन
रेबिआ ने सोमवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। रेबिया इससे पहले 1996 से 2002 और 2002 से 2008 तक लगातार दो कार्यकाल में कांग्रेस से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। इसके अलावा वह विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। सितंबर 2016 में सत्तारूढ़ कांग्रेस से बगावत करने वाले 43 विधायकों में वह भी थे और ये सभी पेमा खांडू के नेतृत्व वाले पीपीए में शामिल हो गए थे।Bharatiya Janata Party (BJP) Central Election Committee announces Nabam Rebia as party’s candidate for biennial elections to Rajya Sabha from Arunachal Pradesh. pic.twitter.com/HYO2xNJS76
— ANI (@ANI) June 7, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर 2013 में पीपीए के 33 विधायकों के साथ रेबिआ भाजपा में शामिल हो गए थे। 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक हैं जबकि जदयू के सात, कांग्रेस के चार, एनपीपी के चार, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के एक और तीन निर्दलीय विधायक हैं। पेमा खांडू के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का जदयू और एनपीपी समर्थन कर रही हैं। वर्तमान में कांग्रेस नेता मुकुट मिथि यहां से राज्यसभा सांसद हैं।