फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rajya sabha deputy chairman harivansh narayan singh target rahul gandhi over his remark of mike shuts in parli

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के संसद में माइक बंद करने वाले बयान पर बिफरे उपसभापति, बोले- वह झूठ बोल रहे हैं

Tue, 07 Mar 2023 02:07 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 07 Mar 2023 02:07 PM IST
सार

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने नाराजगी जताई है। 

विज्ञापन
rajya sabha deputy chairman harivansh narayan singh target rahul gandhi over his remark of mike shuts in parli
Harivansh

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन दौरे पर हैं। उनका यह ब्रिटेन दौरा खूब चर्चा में है क्योंकि वह ब्रिटेन में सरकार, भाजपा, और आरएसएस पर जमकर निशाना साध रहे हैं। सोमवार को राहुल गांधी ने ब्रिटेन की संसद में वहां के कुछ सांसदों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय संसद में विपक्षी नेताओं के माइक बंद कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी के इस बयान पर राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने नाराजगी जताई है और कहा है कि राहुल गांधी का यह दावा झूठा है। 

विज्ञापन


राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि 'राहुल गांधी ने लंदन में जो कहा वह सरासर झूठा, बेबुनियाद, निराधार और आधारहीन है। मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि इस तरह की बातें मुझे आज तक किसी से सुनने को नहीं मिली। हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि 1952 से जिन परंपराओं, व्यवस्थाओं के तहत संसद चलती थी, वैसे ही आज भी चल रही है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फिर विवादों में राहुल गांधी: लंदन में पाकिस्तान से की थी भारत की तुलना, US जाकर असहिष्णुता का मुद्दा उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को ब्रिटेन की संसद में भारतीय मूल के सांसद वीरेंद्र शर्मा ने राहुल गांधी के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी जिस माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहे थे, वह खराब था। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत में हमारे माइक खराब नहीं हैं, वो काम कर रहे हैं लेकिन आप उन्हें चालू नहीं कर सकते। जब मैंने भारतीय संसद में अपनी बात रखने की कोशिश की तो मेरे साथ कई बार ऐसा हुआ। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि विपक्ष का दमन किया जा रहा है। 

राहुल गांधी ने कहा कि 'नोटबंदी सरकार की भूल थी और हम इस पर चर्चा करना चाहते थे लेकिन चर्चा नहीं करने दी गई। हम जीएसटी के खिलाफ आवाज उठाना चाहते थे लेकिन नहीं करने दी गई। राहुल ने कहा कि पहले संसद में तीखी बहस होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। ये दम घोंटने वाला है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed