फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajya Sabha adjourned briefly after uproar by BSP members alleging atrocities on dalits in Gujarat.

दलितों से हुई मारपीट पर भड़की मायावती, राज्यसभा में उठाया मुद्दा

Mon, 18 Jul 2016 01:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 01:25 PM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha adjourned briefly after uproar by BSP members alleging atrocities on dalits in Gujarat.
- फोटो : amar ujala

मानसून सत्र के पहले ही दिन राज्यसभा की शुरूआत हंगामेदार रही। सदन में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो और राज्य सभा सांसद मायावती ने बीते दिनों गुजरात में दलितों के पीटे जाने का मुद्दा जैसे ही सदन में उठाया बहुजन समाज पार्टी के उनके साथी सांसद वेल में आ गए और हंगामा करने लगे।

विज्ञापन


हंगामे के बाद सदन स्थगित कर दिया गया था। सदन दोबारा 12.13 मिनट पर शुरू हुआ। इसके बाद फिर राज्यसभा 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

गौरतलब है कि गुजरात में आनंदीबेन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और गुजरात के सोमनाथ में गौरक्षा के बहाने चार तस्करों को बेरहमी से पीटने वाला एक वीडियो सामने आया था। पीटने वाले खुद को गौरक्षा और शिवसेना कार्यकर्ता बता रहे थे।
विज्ञापन


ये रहा घटना का वीडियो-

कश्मीर हिंसा पर राज्यसभा में नोटिस

Rajya Sabha adjourned briefly after uproar by BSP members alleging atrocities on dalits in Gujarat.

वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने राज्य सभा में कश्मीर में हुई हिंसा पर बहस कराने के लिए नोटिस दिया है। जिस पर 2 बजे बहस होने की संभावना है।




इस नोटिस पर किरण रिजिजू ने मीडिया से कहा कि सदन में जम्मू और कश्मीर के हालात पर संसद में बात करेंगे।
 

नए सांसदों ने ली शपथ

Rajya Sabha adjourned briefly after uproar by BSP members alleging atrocities on dalits in Gujarat.
इससे पहले सदन में नव निर्वाचित सदस्यों ने शपथ लिया। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण वैंकेया नायड के साथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम, और समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह शामिल थे।

साथ ही संसदीय मामलों के राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, जदयू नेता शरद यादव और राजद नेता लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने भी शपथ लिया।

प्रख्यात वकील राम जेठमलानी, अंबिका सोनी, बेनी प्रसाद वर्मा ने भी मानसून सत्र के पहले दिन शपथ लिया।

सदन के नए सदस्यों का स्वागत उपसभापित हामिद अंसारी ने किया और जो सदस्य दोबारा निर्वाचित हो कर आए उन्हें कहा आपका दोबारा स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed