फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rajnath to visit kashmir for taking update on tense situation

कश्मीरियों के दुखों पर मरहम लगाने श्रीनगर पहुंच रहे राजनाथ

Tue, 23 Aug 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 23 Aug 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
Rajnath to visit kashmir for taking update on tense situation
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala

कश्मीर में आतंकी बुरहान वानी के एनकाउंटर के बाद से बिगड़े हालात को काबू करने के लिए बुधवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह घाटी पहुंच रहे हैं। वहीं राजनाथ के दौरे से पूर्व ही कश्मीर घाटी में 11 साल बाद बीएसएफ जवानों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


केंद्र की ओर से 2600 जवान सुलगते कश्मीर को शांत करने पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार, राजनाथ सिंह कश्मीर के लिए बुधवार को दिल्ली से रवाना होंगे। उनका यह कश्मीर दौरा दो दिनों का होगा। जानकारों के अनुसार राजनाथ सिंह वहां जाकर प्रशासनिक अधिकारियों और राजनेताओं से कश्मीर में उपजी हिंसा को लेकर बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन


घाटी में बीएसएफ की 26 कंपनियों को राज्य के संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाने के लिए भेजा जा रहा है। इन बलों को गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल से लिया गया है। इसके अतिरिक्त अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से हटाए जाने के बाद बल की 30 अतिरिक्त कंपनियों को भी अगले कुछ दिन में राज्य में भेजे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, अलगाववादियों ने घाटी में अपने विरोध प्रदर्शन और बंद को 25 अगस्त तक बढ़ा दिया है। लिहाजा, इलाके के सभी स्कूल-कॉलेज, बाजार, सार्वजनिक परिवहन और दूसरे व्यापार बंद हैं। पुराने श्रीनगर और अनंतनाग में कर्फ्यू जारी है, जबकि कुलगाम, शोपियां, पुलवामा, बारामूला, बांदीपुरा, कुपवाड़ा और बडगाम में भी पाबंदी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed